एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में हुआ बड़ा फैसला, CWC में मिलेगा दलित आदिवासी को प्रतिनिधत्व 

Congress Steering Committee Meet: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी लोग अधिवेशन के दौरान खुल कर जनता से जुड़े मसले उठाएं.

Raipur News: शुक्रवार को कांग्रेस के स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया कि पार्टी राष्ट्रीय अधिवेशन में किन मुद्दों पर चर्चा होगी. तय मुदों को राष्ट्रीय अधिवेशन के एजेंडा में शामिल कर लिया गया है. इसके अलावा, सीडब्ल्यूसी के चुनाव को लेकर भी फैसला हुआ है. स्टीयरिंग कमेटी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सीडब्ल्यूसी के मेंबर चयन करने के लिए अधिकृत किया है. मल्लिकार्जुन खड़गे अब सीडब्ल्यूसी के मेंबर का चयन खुद कर सकते हैं. इसके लिए अलग से कोई चुनाव नहीं होगा. 

दरअसल, रायपुर में हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बड़ी अहम बैठक हुई है. इस बैठक स्टीयरिंग कमेटी के सभी सदस्य शामिल हुए थे. हालांकि, गांधी परिवार इस बैठक में शामिल नहीं हुआ था, लेकिन बैठक में महा अधिवेशन के एजेंडा फाइनल कर लिए गए हैं. खासकर, सीडब्ल्यूसी के मेंबर के लिए पार्टी के संविधान में संशोधन का भी फैसला लिया गया है. ताजा अपडेट यह है कि कांग्रेस पार्टी ने सीडब्ल्यूसी में कमजोर वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व देने का फैसला लिया है. 

सीडब्ल्यूसी में दलित आदिवासी होंगे अब मेंबर 

स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के बाद अधिवेशन स्थल में बने मीडिया हॉल में जयराम रमेश ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी में दलित, आदिवासी ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला और युवाओं का ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलेगा. कांग्रेस के संविधान में संशोधन कर इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हम लोगों ने अधिकृत किया है कि सीडब्ल्यूसी के मेंबर का चयन वहीं करें. इसके लिए हम सबने अपना अधिकार उन्हें सौंप दिया है. फिलहाल, हम पार्टी के संविधान में यह संशोधन करने जा रहे हैं कि कमजोर वर्ग के लिए पार्टी के प्रावधानों में उनके प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रखा जाएगा. 

इन मुद्दों पर होगी महा अधिवेशन में चर्चा

आज की इस अहम बैठक में 4 प्रमुख एजेंडे शामिल किए गए है. पहला विषय CWC का चुनाव है. हमारा दूसरा विषय है कि 85वें महाधिवेशन का एजेंडा तय करना और तीसरा विषय कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन करना. इसके लिये अंबिका सोनी के नेतृत्व वाली कमेटी आपके समक्ष जरूरी संशोधन संबंधी सुझाव महा अधिवेशन में सबके सामने रखे जाएंगे. आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा इस महाधिवेशन में 6 विषय चर्चा के लिए तय हुए हैं. इसमें राजनैतिक, आर्थिक,अंतरराष्ट्रीय मुद्दे, किसान और खेत मजूदर, सामाजिक न्याय और युवाओं का उत्थान शामिल है. 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी ये नसीहत

बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में कांग्रेस का यह महाधिवेशन आधा दर्जन राज्यों के विधान सभा चुनावों और उसके बाद 2024 के आम चुनावों की रोड मैप तैयार करने के लिए हो रहा है. ऐसा करना हमारे लिए बड़ी चुनौती और एक बड़ा अवसर भी है. इस नाते आप सभी साथियों से मेरा अनुरोध है कि आप खुल कर और व्यवहारिक पक्ष को ध्यान में रख कर अपनी बातें रखें. वो बातें रखें, जो जनता के मुद्दों से सीधे जुड़ी हों. जिससे ग्रासरूट से जुड़े साथियों में ठोस संदेश और संकेत जाए. हमें सामूहिक तौर पर यहां बहुत से फैसले लेने हैं, जिन पर हमारी पार्टी और हम सबका भविष्य जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें:  Congress Session: ABP LIVE के हाथ लगी सोनिया-राहुल के VVIP कमरे की तस्वीर, कुछ ही देर में विशेष विमान से पहुंचेंगे रायपुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget