एक्सप्लोरर

Chhattisgarh से गुजरने वाली 23 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कांग्रेस ने जताया विरोध

Chhattisgarh Train Cancelled: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से गुजरने और चलने वाली 23 ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया गया है. कांग्रेस ने ट्रेनों के रद्द होने पर नाराजगी जताई है.

Chhattisgarh Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से गुजरने और चलने वाली 23 ट्रेनों को एक महीने के लिए इंडियन रेलवे ने रद्द कर दिया है. इससे गर्मियों के समय छुट्टियों पर जाने वाले और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. रेलवे की तरफ से अचानक ट्रेनें रद्द करने से बड़ी संख्या में यात्री अब बुक टिकट कैंसिल करने रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं. रायपुर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

यात्री कैंसिल करवा रहे हैं टिकट
दरअसल, ट्रेनों के कैंसिल होने से पहले देश के कई राज्यों में रायपुर से सफर करने वाले यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक कराई है. लेकिन अब ट्रेनें रद्द हो गई हैं तो टिकट कैंसिल करने के रायपुर रेलवे के आरक्षण केंद्र में भीड़ उमड़ी है. रायपुर के एक जैन परिवार ने 30 लोगों का एक साथ टिकट करवाया था. ये परिवार रायपुर से आंध्र प्रदेश जाने वाला था. इसके लिए करीब 1 लाख 20 हजार रुपए में आने-जाने का टिकट बुक था. ट्रेन कैंसिल हो गई तो ये परिवार अब फ्लाइट से जा रहा है. इनको अब करीब 3 लाख रुपए आंध्र प्रदेश जाने के लिए खर्च करना पड़ रहा है. हालांकि, रेलवे ने जैन परिवार को ट्रेन टिकट के पैसे रिफंड कर दिए हैं लेकिन उनकी परेशानी फ्लाइट की टिकट करने में बढ़ गई है.

Chhattisgarh: आंदोलन की अनुमति पर सियासत तेज, बीजेपी का आरोप अंग्रेज़ों का रॉलेट एक्ट लागू, कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस ने डीआरएम ऑफिस का किया घेराव
इधर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ट्रेन रद्द किए जाने को लेकर अक्रामक मोड में आ गई है. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर डीआरएम कार्यलय का मंगलवार को घेराव किया. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने रेलवे के अधिकारियों से जल्द से जल्द सभी ट्रेनें फिर से चालू करने की मांग के साथ ज्ञापन सौपा है. उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों को परेशान करने के लिए ऐसा कर रही है. सरकार ने बिजली और कोयले की कृत्रिम कमी बनाई है और अब यहां से कोयला की सप्लाई तेज करने के लिए 23 यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया है, ऐसा हम नहीं होने देंगे. 


Chhattisgarh से गुजरने वाली 23 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कांग्रेस ने जताया विरोध

सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय रेलवे मंत्री से फोन पर की बात
वहीं, मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी कुमार से फोन पर बातचीत भी की है. सीएम ने केंद्रीय मंत्री से 23 ट्रेनों को फिर से यथावत चलाने की मांग की है. इसकी जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है. सीएम ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लगभग 23 यात्री रेलगाड़ी के परिचालन को निरस्त करने से राज्य के यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया गया है. इन सभी निरस्त यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन जनहित को दृष्टिगत रखते फिर से प्रारंभ करने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें: 

Jashpur News: पहली शादी छिपाकर की दूसरी शादी, फिर दहेज में मांगे 30 लाख रुपए, अब पुलिस ने लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget