एक्सप्लोरर

बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव गिरफ्तार, समर्थकों की पुलिस से भिड़ंत

Baloda Bazar Violence Case: कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ समर्थकों की भिड़ंत हो गई. पुलिस ने बल प्रयोग के जरिये समर्थकों को मौके से खदेड़ दिया.

Baloda Bazar Violence: बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आज (शनिवार) देवेंद्र यादव के बंगले पर पुलिस पहुंची थी. दिनभर चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी को अंजाम दिया. विधायक को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ समर्थकों की भिड़ंत हो गई.

सोशल मीडिया पर विधायक ने समर्थकों से मदद का आह्वान किया था. पोस्ट वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बंगले पर पहुंच गये.

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बंगले से संविधान की किताब लेकर बाहर निकले. उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने की लड़ाई है. पुलिस सतनामी समाज की आवाज उठाने पर गिरफ्तार करने पहुंची है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने बल का प्रयोग कर समर्थकों को खदेड़ दिया.

कार्रवाई से पहले विधायक के बंगले पर भारी संख्या में पुलिस अमला मौजूद रहा. पुलिस ने हिंसा मामले में पूछताछ के लिए विधायक को नोटिस जारी किया था.

कांग्रेस विधायक के समर्थकों की पुलिस से भिड़ंत

विधायक पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है. आगजनी से पहले सतनामी समाज के प्रदर्शन में विधायक शामिल हुए थे. बता दें कि कुछ महीने पहले कलेक्टर ऑफिस को आग के हवाले कर दिया गया था. बलौदाबाजार पुलिस का दावा है कि 10 जून को हुए प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव शामिल थे.

10 जून को प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में आग लगा दी थी. धरना प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी, मारपीट, उपद्रव, आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. आज कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की खबर समर्थकों को लग गयी. जानकारी होने पर बंगले पर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गयी. हंगामा कर रहे समर्थक पुलिस से भिड़ गये. पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए समर्थकों को मौके से खदेड़ दिया. 

ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी को नॉन-बायोलॉजिकल PM बता जयराम रमेश ने याद दिलाया फिल्म का गाना, पूछा- क्या हुआ तेरा वादा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget