एक्सप्लोरर

Chitrakoot Mahotsav: CM साय ने किया चित्रकोट महोत्सव का शुभारंभ, धर्मांतरण रोकने को लेकर कही ये बात

Chitrakoot Mahotsav 2024: छत्तीसगढ़ के बस्तर में तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव शुरू हो चुका है. इस चित्रकोट महोत्सव में बस्तर के आदिवासियों की संस्कृति और कला देखने को मिल रही है.

Chitrakot Mahotsav In Bastar: देश में मिनी नियाग्रा के नाम से मशहूर छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में मौजूद चित्रकोट वाटरफॉल के परिसर में हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव (Chitrakot Mahotsav) का आयोजन किया गया है. इस चित्रकोट महोत्सव में बस्तर के आदिवासियों की संस्कृति और कला देखने को मिल रही है. दरअसल, शिवरात्रि के मौके पर हर साल तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का आयोजन किया जाता है.

इसमें बस्तर जिले के अंदरूनी गांव के सैकड़ों आदिवासी अपने पारंपरिक वेशभूषा में मंडई मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं. बस्तर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने मंगलवार को इस महोत्सव का शुभारंभ किया. साथ ही सीएम यहां महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के तहत हुए 340  जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद दिया. साथ ही सीएम ने उन्हें इस योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि और घरेलू सामान भी दिया.

सीएम साय ने धर्मांतरण को लेकर कही ये बात
चित्रकोट महोत्सव में आए लोगों को मुख्यमंत्री ने संबोधित भी किया. उन्होंने बस्तर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते धर्मांतरण के मुद्दे पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा "बस्तर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते धर्मांतरण को लेकर पिछले पांच सालों से जानकारी मिल रही है. पिछली सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसके लिए कानून बनाया है. इस कानून को सख्त भी किया जाएगा, ताकि कोई भी मूल धर्म का आदिवासी अपने धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म को ना अपनाएं."

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून तैयार है लेकिन इसे सख्त करने की जरूरत है. वहीं महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने  कहा कि इसका लाभ जल्द ही महिलाओं को मिलेगा. इसकी सभी आवश्यक प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि 12 मार्च को धान खरीदी की रकम सभी किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी. सरकार का चुनावी घोषणा पत्र पीएम मोदी की गारंटी है. इस गारंटी के सभी वायदे छत्तीसगढ़ सरकार पूरा करेगी. 

चित्रकोट महोत्सव की राशि का बजट बढ़ाने की भी घोषणा
इसके अलावा सीएम साय ने बस्तर संभाग के सभी सात जिलों में 208 करोड़ रुपये के विभिन्न  विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में पर्यटन के विकास की पूरी संभावनाएं हैं. इसके लिए बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर विशेष तौर पर काम किया जाएगा. सीएम ने चित्रकोट महोत्सव की राशि का भी बजट बढ़ाते हुए 10 से 15 लाख करने की घोषणा की. उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर तीरथगढ़ वाटरफॉल परिसर में आयोजित होने वाले मंडई मेले के लिए भी पांच लाख रुपये देने की घोषणा की.

महोत्सव के शुभारंभ के पहले दिन अबूझमाड़ के मलखंभ के छात्रों ने सीएम के सामने बेहतरीन प्रदर्शन किया. वहीं स्थानीय आदिवासियों ने शुभारंभ के पहले दिन आदिवासी नृत्य कर मनमोहक प्रस्तुति दी. 

ये भी पढे़ें- Raigarh Crime: रायगढ़ में AAP के पूर्व प्रत्याशी ने BJP नेता को मारी गोली, हालत नाजुक, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget