एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Budget 2024: 'राज्य के चहुंमुखी विकास पर फोकस', अपनी सरकार के पहले बजट पर बोले सीएम विष्णु देव साय

CG Budget 2024 Highlights: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने सीएम विष्णु देव साय सरकार का पहला बजट पेश किया. बजट पेश होने के बाद दोनों ने साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने वित्त वर्ष 2024-25 का बजट (Chhattisgarh Budget) पेश होने के बाद मीडिया को संबोधित किया जिसमें उन्होंने बजट के हाइलाइट्स रखे और साथ ही कहा कि ''पीएम मोदी जिस तरह कहते हैं कि हमारा देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, तो उसमें छत्तीसगढ़ की भी भूमिका होगी.'' सीएम साय ने किसानों, महिलाओं और युवाओं को लेकर बजट में किए गए प्रावधान की जानकारी दी और दावा किया कि इस बजट में छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास की परिकल्पना है. 

सीएम साय ने कहा, ''तेंदूपत्ता को हरा सोना भी कहते हैं, पहले 4000 रुपये प्रति मानक बोरा मिलता था जो 5500 रुपये किया गया है और बजट में बोनस का भी प्रावधान किया है. गरीब लोग जूते-चप्पल तक नहीं खरीद सकते. तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल जाना होता है. उनके पैर में कांटे चुभते हैं. इसलिए चरणपादुका योजना शुरू करने वाले हैं.'' सीएम साय ने आगे कहा, ''बस्तर और सरगुजा ट्राइबल क्षेत्र है और उसी क्षेत्र में तेंदुपत्ता भी आता है. इस बजट में दोनों क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है. यह भी गरीबों के लिए है. आज जो भूमिहीन और मजदूर हैं. ऐसे लोगों को साल में 10 हजार रुपये का सहयोग दिया जाएगा.''

युवाओं और किसानों के लिए यह व्यवस्था
बजट में युवाओं के लिए क्या है? इस पर सीएम साय ने कहा, ''यूथ के लिए भी इस बजट में बहुत प्रावधान है. पिछली सरकार में पीएससी के माध्यम से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ था. उसकी जांच सीबीआई से करवा रहे हैं औऱ उनके रोजगार की व्यवस्था कर रहे हैं. उनकी नौकरी की व्यवस्था कर रहे हैं.'' किसानों को लेकर सीएम ने कहा, ''छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है. अधिकांश लोग खेती पर निर्भर हैं. किसानों से 2100 रुपये प्रति क्विटंल धान खरीदेंगे. सिंचाई के लिए पर्याप्त पैसा रखा गया है. किसानों पर भी ध्यान दिया गया है.''

 

महिलाओं के लिए बजट में प्रावधान
सीएम साय ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए बजट में अनेकों प्रावधान हैं जिसमें मुख्य रूप से पीएम मोदी की गांरटी के रूप में विवाहित महिलाओं को महतारी बंधन योजना के तहत हर वर्ष 12 हजार रुपया देंगे. उसका प्रावधान किया गया है. मुख्य रूप से चार बातें इसमें फोकस हैं. हमने एक भी क्षेत्र नहीं छोड़ा है. इस बजट में छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास की परिकल्पना है. 

ये भी पढ़ेंChhattisgarh Budget 2024: छत्तीसगढ़ में पेश हुआ डिजिटल बजट, सुर्खियों में वित्त मंत्री का ब्रीफकेस, जानें- क्या है खास?

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Embed widget