एक्सप्लोरर

सीएम बघेल बोले- विकास के मामले में पीछे छूटा 'गुजरात मॉडल', देश में हो रही है 'छत्तीसगढ़ मॉडल' की चर्चा

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि, 3 साल में ही छत्तीसगढ़ ने देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है. छत्तीसगढ़ मॉडल से गुजरात मॉडल को काफी पीछे छोड़ दिया है.

Chhattisgarh Government 3 Year: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने मंगलवार को कहा कि विकास के 'छत्तीसगढ़ मॉडल' से 'गुजरात मॉडल' (Gujarat Model) काफी पीछे छूट गया है. राज्य में मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस (Congres) की सरकार के इस महीने की 17 तारीख को 3 वर्ष पूरे होने वाले हैं, जिसको लेकर मंगलवार को राजधानी रायपुर (Raipur) में 'रन फॉर सीजी प्राइड' (Run For CG Pride) का आयोजन किया गया. 

उत्साहित नजर आए लोग 
राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर में मंगलवार सुबह आयोजित दौड़ को लेकर लोग उत्साहित नजर आए. छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और गर्व के लिए आयोजित इस दौड़ में हर आयु श्रेणी के 20 हजार से अधिक धावक शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सुबह 7 बजे गांधी उद्यान चौक से दौड़ को हरी झंडी दिखाई. 

गुजरात मॉडल को पीछे छोड़ दिया है
बघेल ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, ''हमने जो नया छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया था, उसे पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. 3 साल में ही छत्तीसगढ़ ने देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है. छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा आज पूरे देश में है, हमने विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से गुजरात मॉडल को काफी पीछे छोड़ दिया है.''

लोगों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है
सीएम बघेल ने कहा कि 'छत्तीसगढ़ मॉडल' समता और आर्थिक समानता लाने वाला मॉडल है. समाज के गरीब, किसान, आदिवासी, महिला, युवा और सभी समुदाय के लोगों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है. महामारी के दौरान भी विकास का काम जारी रहा. 

योजनाओं को सराहा जा रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान कायम की है. छत्तीसगढ़ राज्य को बीते 3 वर्षों से देश में स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिला है. इस साल छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में 67 पुरस्कार हासिल किए हैं. राज्य की योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है. 

दौड़ में शामिल हुए सीएम बघेल 
अधिकारियों ने बताया कि धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री भी इस दौड़ में शामिल हुए. जनसंपर्क विभाग और खेल तथा युवा कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित 5 किलोमीटर की ये दौड़ तीन श्रेणी में हुई. प्रथम श्रेणी में 14 वर्ष से कम उम्र के बालक तथा बालिकाओं ने, दूसरी श्रेणी में 14 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र के महिला और पुरूषों ने तथा तृतीय श्रेणी में 60 वर्ष से अधिक के उम्र के धावकों ने हिस्सा लिया. 

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: जीवनसाथी बनाने की बात कहकर नाबालिग लड़की का रेप, 25 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News: राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने दिए बाल सुधार गृह पर एफआईआर के निर्देश, जांच में कई बड़े खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget