एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर के दाम में हो सकती है भारी कमी, सीएम भूपेश बघेल ने दिए संकेत

Chhattisgarh: सीएम बघेल से 20 रुपये में रसोई गैस उपलब्ध कराने की किसी योजना के बारे में उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि जब हमारी समिति गठित की जाएगी, तो सभी चीजें इसमें आ जाएंगी.

Chhattisgarh Politics: राजस्थान की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी चुनाव के बाद  500 रुपये में  रसोई गैस मिल सकता है. कांग्रेस (Congress)इसे अपने घोषणापत्र में शामिल कर सकती है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने इस बात के संकेत भी दिए हैं. सीएम बघेल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया है. घोषणा के लिए रखना यहां भी तो कुछ रखना होगा. चुनावी वादे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि  सब कुछ अभी किया जाएगा तो घोषणा करने के लिए क्या बचेगा.

मीडिया ने जब सीएम बघेल से 20 रुपये में रसोई गैस उपलब्ध कराने की किसी योजना के बारे में उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा "जब हमारी समिति (चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए) गठित की जाएगी, तो सभी चीजें इसमें आ जाएंगी और फिर देखेंगे कि इसमें क्या शामिल है." वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के छत्तीसगढ़ में 500 रुपये मुफ्त बिजली  वादे को लेकर भी सीएम बघेल ने आप पर निशाना साधा. उन्होंने कहा दिल्ली में बिजली मुफ्त है, लेकिन हाल ही में इसकी दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.

'पूरी दिल्ली को नहीं मिल रही मुफ्त बिजली'
उन्होंने कहा " इसका मतलब है पूरी दिल्ली को मुफ्त बिजली नहीं मिल रही है. बस कुछ लोगों को मिल रही है." वहीं प्रदेश में 42 लाख परिवारों को 400 यूनिट की खपत तक आधा बिजली बिल मिल रहा है. राज्य सरकार ने अब तक लोगों को लगभग 3700 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है."  यहीं नहीं सीएम बघेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम 8 घंटे बिजली देने का दावा कर रहे हैं, लेकिन यहां आपूर्ति 24 घंटे है. अगर बिजली की आपूर्ति उनके लिए एक उपलब्धि है, तो क्या वे इसे घटाकर 8 घंटे कर देंगे. 

सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी साधा निशाना
साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल की छह मुफ्त योजनाओं के बारे में सुना है, लेकिन अवामी आत्मानंद स्कूल, हाट बाजार, मोबाइल मेडिकल यूनिट स्लम इलाकों में मुफ्त इलाज, हाफ बिजली बिल योजना समेत अन्य योजनाएं यहां पहले से ही मौजूद हैं. यही नहीं मुख्यमंत्री बघेल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर महामारी के समय राजनीति करने का भी आरोप लगाया.

 उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने न केवल राज्य में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की, बल्कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों को उनकी मांग के अनुसार ऑक्सीजन प्रदान की, लेकिन केजरीवाल राजनीति करने में व्यस्त थे. उन्होंने कभी ऑक्सीजन के लिए हमे संपर्क नहीं किया. छत्तीसगढ़ ने प्रियंका गांधी के अनुरोध के बाद एम्स दिल्ली को ऑक्सीजन भेजा था.

Chhattisgarh: रायगढ़ शहर के वार्डो में नया ई-रिक्शा खरीदने की मंजूरी, स्वच्छता दीदीयों की मुश्किलें होंगी आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget