एक्सप्लोरर

Raipur News: भूपेश बघेल के तीन साल के कार्यकाल में कितना बदला छत्तीसगढ़, बीजेपी का निशाना- कांग्रेस ने किया छल

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार 17 दिसंबर को अपने 3 साल पूरे करने वाली है. इस मौके पर सीएम बघेल ने बताया कि सरकार ने 11 लाख किसानों का 9 हजार करोड़ रुपए ऋण माफ किया है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 17 दिसंबर को 3 साल पूरे कर लेगी. इस तीन साल के कार्यकाल में भूपेश बघेल की सरकार ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. हालांकि इस दौरान कांग्रेस का उपचुनाव और नगरीय निकाय के साथ ही पंचायत चुनाव में भी प्रदर्शन सुधरा है. 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की 90 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी. अब भूपेश बघेल की सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के आगे के प्लान को लेकर बात की है.

किसानों का कर्ज किया माफ – सीएम बघेल

सीएम भूपेश बघेल ने सरकार के तीन साल के कामकाज की रिपोर्ट रखी और सरकार की उपलब्धियों पर बात की है. उन्होंने कहा कि सरकार ने 11 लाख किसानों का 9 हजार करोड़ रुपए ऋण माफ किया है. साथ ही किसानों के धान 2500 रुपये प्रति क्विंटल खरीदे गए हैं. साथ ही सरकार ने लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापसी का फैसला लिया.

छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश भर में है - सीएम बघेल

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त किया है. इसलिए आज छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश भर में है. साथ ही भूपेश बघेल ने सरकार की अगले दो सालों की रणनीति को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना शुरू की गई है. साथ ही कई कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है.

रमन सिंह ने लगाए थे गंभीर आरोप

वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल को पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने निराशाजनक करार दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने घोषणा पत्र शराबबंदी का वादा किया था. लेकिन आज राज्य में शराब की नदियां बह रही हैं. घर-घर ऑनलाइन शराब भेजी जा रही है. अभी तक किसी को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया है. साथ ही उन्होंने तीखा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ भी हमेशा ही छल किया है.

ये भी पढे़ं-

12 दिसंबर: आज के ही दिन हुआ था दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान, जानें आज का इतिहास

MP Panchayat Election: पंचायत चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए कल से होगा नामांकन, जानिए कब डालें जाएंगे वोट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget