एक्सप्लोरर

अनुसुइया उइके को सीएम बघेल ने दी बधाई, आरक्षण बिल को लेकर फिर छलका दर्द, कहा- मुझे इस बात की पीड़ा हमेशा...

Chhattisgarh Politics: सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल का स्वागत किया है. साथ ही उन्होंने आरक्षण विवाद को लेकर चल रहे मामले पर भी टिप्पणी करते हुए बीजेपी पर निशाना भी साधा है. 

Bhupesh Baghel News: देश के 13 राज्यों के राज्यपालों का ट्रांसफर रविवार को कर दिया गया. आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है. वहीं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है. छत्तीसगढ़ में आरक्षण विवाद को लेकर सीएम भूपेश बघेल और अनुसुईया उइके कई बार आमने सामने हो चुके हैं.

इस बीच राज्यपाल के ट्रांसफर पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अनुसुईया उइके को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं साथ ही सीएम बघेल ने उन्हें अपनी बड़ी बहन भी बताया है. सीएम ने छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल का स्वागत भी किया है. लेकिन इस सब के बीच आरक्षण बिल पर अब तक राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा हस्ताक्षर नहीं किये जाने पर दर्द भी छलका है. उन्होंने आरक्षण विवाद को लेकर चल रहे मामले पर भी टिप्पणी की है. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना भी साधा है. 

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा ''हमारी वर्तमान राज्यपाल अनुसुईया उइके अपनी नयी संवैधानिक जिम्मेदारी अब बतौर मणिपुर राज्यपाल निभाएंगी. उनको शुभकामनाएं. व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें अपनी बड़ी बहन मानता हूं. मुझे इस बात की पीड़ा हमेशा रहेगी कि बीजेपी ने उन्हें उनकी भावनाओं के अनुरूप काम नहीं करने दिया.

छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे को लेकर बघेल सरकार और राज्यपाल अनुसुइया उइके के बीच कई बार बयानबाजी हो चुकी है. छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आरक्षण विधेयक बिल पास कर दिया और इस बिल पर साइन करने के लिए राज्यपाल अनुसुइया उइके के पास भेजा था. लेकिन अब तक इस बिल पर राज्यपाल अनुसुइया उइके ने साइन नहीं किया है. जिसको लेकर कई बार सीएम भूपेश बघेल राज्यपाल पर हमला बोल चुके हैं. इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कई बार केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी हमला किया है.

वहीं राज्यपाल अनुसुइया उइके ने आरक्षण मुद्दे पर एक बयान देते हुए कहा था कि मार्च तक रुकिए जिस पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा था कि मार्च में कोई मुहूर्त है क्या. ऐसे में अभी छत्तीसगढ़ में आरक्षण का मुद्दा ठंडा नहीं हुआ है. इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बदल गए हैं. छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल के रूप में अब आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: झीरम कांड मामले में नारको टेस्ट को लेकर बवाल, मंत्री लखमा ने कहा -पहले रमन सिंह कराएं फिर मैं भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget