एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: नक्सलियों के खिलाफ तेज होगा ऑपरेशन, सुकमा पहुंचे केंद्रीय आंतरिक सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार 

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन और तेज हो सकता है. केंद्रीय आंतरिक सुरक्षा सलाहकार रविवार को नक्सल प्रभावित सुकमा दौरे पर थे.

केंद्रीय आंतरिक सुरक्षा सलाहकार (CISA) के विजय कुमार और सीआरपीएफ (CRPF) के एडीजी नलिन प्रभात रविवार को एक दिवसीय दौरे पर सुकमा पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित चार से अधिक पुलिस कैंपों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ के आला अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की. के विजय कुमार और नलिन प्रभात ने सुकमा में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के लिए एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों के काम की तारीफ की. उन्होंने सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया.

बाइक से लिया जायजा
के. विजय कुमार बाइक पर सवार होकर चिंतलनार, बुरकापाल कैंप पहुंचे और इलाके में बन रहे मुख्य सड़क दोरनापाल-जगरगुंडा की स्थिति का भी जायजा लिया. इसके अलावा उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ गढ़गढ़मेटा कैंप का भी निरीक्षण किया और यहां अधिकारियों के साथ बैठक भी की. इस दौरान उनके साथ एडीजी सीआरपीएफ, सीआरपीएफ के डीआईजी,  सीआरपीएफ के आईजी और सुकमा एसपी सुनील शर्मा भी मौजूद रहे.

केंद्रीय आंतरिक सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार रविवार सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से चिंतलनार पहुंचे और यहां लगभग 4 घंटे तक विभिन्न पुलिस कैंपों और सड़क निर्माण कार्य के अलावा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की. शाम करीब 4 बजे रायपुर के लिए लौट गए. इस दौरान इलाके में तैनात अर्धसैनिक बल व जिला पुलिस के बीच बेहतर तालमेल के अलावा पिछले कुछ महीने में जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन के लिए पुलिस व सीआरपीएफ के अफसरों की सराहना की. इसके अलावा विजय कुमार ने आने वाले दिनों में नक्सलियों के खिलाफ बेहतर रणनीति के साथ ऑपरेशन चलाए जाने के बात कही.

बता दें कि विजय कुमार इन दिनों बस्तर डिवीजन के दौरे पर हैं. शुक्रवार और शनिवार को बीजापुर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद रविवार को विजय कुमार सुकमा पहुंचे हुए थे.

ये भी पढ़ें:

Lucknow Kisan Mahapanchayat Live: पीएम की अपील के बाद भी किसानों की महापंचायत, MSP पर कानून की मांग पर अड़े

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार किए तीन कछुआ तस्कर, 258 कछुए बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget