एक्सप्लोरर

Kanker News: शादी के मंडप से दुल्हा संग विदा हुई दुल्हन, फिल्मी स्टाईल में रास्ते से प्रेमी संग हुई फरार

Kanker: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर (Kanker) जिले में एक वाक्या सामने आया है. जहां विदाई के बाद दुल्हन की एक फिल्मी स्टाईल में भागने की घटना सामने आई है. .

Chhattisghar News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कांकेर (Kanker) जिले में एक वाक्या सामने आया है. जहां फिल्मी स्टाईल में नव नवेली दुल्हन शादी के मंडप से ससुराल जाने दुल्हा संग विदा तो हुई. लेकिन बीच रास्ते से प्रेमी के साथ फरार हो गई. मंडप से विदा होने के बाद दुल्हन लगातार प्रेमी से मोबाईल से कांटेक्ट कर उसे लाईव लोकेशन भेजती रही थी. दुल्हन की कार को प्रेमी फालो करता रहा और मौका मिलते ही दोनों फरार हो गए.

कैसे भागी दुल्हन
लोकेशन देखर दुल्हन ने मानपुर के पास सुबह चार बजे शौच जाने के बहाने कार रूकवाई. जैसे ही कार रूकी ठीक उसके पीछे चल रही कार का दरवाजा प्रेमी ने फिल्मी स्टाईल में खोला. जिसके बाद देखते ही देखते दुल्हा व उसके रिश्तेदारों के आंखों के सामने से दुल्हन को उड़ा ले गया. इधर इस घटना के बाद दुल्हा व उसके घर वाले सीधे मानपुर थाना पहुंच गए. बिना बहू लिए सीधे वापस गांव पहुंचने से परिवार को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती. 

पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही आसपास के इलाके की पुलिस सतर्क हो गई. फिल्मों की तरह वायरलेस सेट में मेसेज चलने लगे. मामला संगीन था जिसके चलते थाना प्रभारियों के मोबाईल भी बजने लगे. कुछ जगह नाकेबंदी भी हुई. दोपहर एक बजे कांकेर थाना की पुलिस ने फरार दुल्हन व उसके प्रेमी को पकड़ लिया. थाना आने के बाद प्रेमी-प्रेमिका किसी फिल्मों के किसी नायक-नायिका की तरह ही बर्ताव करते रहे. 

कैसे हुई शादी
दरअसल, प्रेमिका ने बताया कि उनका प्रेमी और वह एक दूसरे से प्यार करते हैं. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती का परिवार शादी करने तैयार नहीं था. इसी बीच युवती के परिजनों ने महाराष्ट्र के सांवरगांव के युवक से शादी तय कर दी. युवती ने पिता से काफी मिन्नते की लेकिन जवाब भी फिल्मों वाला ही मिला कि मैं जबान दे चुका हूं, रिश्तेदार क्या कहेंगे. युवती ने प्रेमी संग भागने कोशिश की लेकिन पहरेदारी के चलते नाकाम रही. अंतत: शादी की तारीख नजदीक आ ही गई. दुल्हा बारात लेकर दल्ली राजहरा पहुंचा. युवती ने कहा वह शादी के दौरान भाग न जाए इसलिए उसकी बुआ पूरे समय उसे पकड़ कर रखे रही. 

तनाव के कारण हुई बीमार
तनाव के चलते दुल्हन की तबीयत भी बिगड़ गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उसे एक बोतल खून चढ़ाना था लेकिन फेरे के समय होने के कारण परिवार ने आधा बोतल ही खून चढ़ा उसे वापस मंडप में ले आए. दुल्हन के अनुसार अस्पताल से जब उसे मंडप में लाया गया तो उसे चक्कर आ रहे थे. जैसे ही मंडप में दुल्हा संग बैठी वह बेहोश हो गई. जब होश आया तो उसके गले में मंगलसूत्र था जिसे उसने निकाल दिया. दुल्हन ने कहा मैंने फेरे भी नहीं लिए हैं. मंगलसूत्र कहां से आया पता नहीं, विदाई की तैयारी हो रही थी और उसे विदा कर दिया गया. बारात सुबह महाराष्ट्र के लिए मानपुर होते हुए निकली. सुबह 4 बजे दुल्हन ने मानपुर से पहले कार रूकवाई और प्रेमी संग फरार हो गई...

पुलिस की कार्रवाई
कांकेर कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया मानपुर पुलिस से सूचना मिली थी कि नई दुल्हन अचानक गुम हो गई है. आशंका जताई कि उसका प्रेमी भगा कर कांकेर की ओर ले गया है. सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर थाना के सामने दोनों को पकड़ा गया. उसे मानपुर पुलिस व उसके परिवार को सौंप दिया गया. आगे की कार्रवाई मानपुर पुलिस द्वारा की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: उपद्रवियों ने जांजगीर चांपा में खंडित की तीन बजरंग बली की मूर्ति, अब Police ने लिया ये एक्शन

MP Job Alert: मध्य प्रदेश के इस विभाग में निकली वैकेंसी, यहां जानें इन भर्तियों से जुड़ी सभी अहम जानकारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget