एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Violence: धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ में विरोध जारी, बस्तर संभाग के सातों जिलों में दिखा बंद का असर

Bastar News: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे पर विरोध जारी है. धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के महाबंद के आह्वान का असर बस्तर संभाग के सातों जिलों में देखने को मिला है.

Narayanpur violence: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के महाबंद का असर संभाग के सभी सात जिलों में देखने को मिल रहा है. बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स का इस बंद को समर्थन मिलने से सुबह से ही सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद दिख रहे हैं. सिर्फ इमरजेंसी सेवा को छोड़कर बाकी सभी व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी हैं. दरअसल, नारायणपुर में मूल धर्म के आदिवासियों के साथ विशेष समुदाय के लोगों  की ओर से गत 1 जनवरी को मारपीट करने और अंदरूनी गांवों में लगातार धर्मांतरण कराए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने गुरुवार को बंद काआह्वान किया है. इस बंद का व्यापक असर पूरे बस्तर संभाग में देखने को मिल रहा है.

मिशनरी के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग 

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के बस्तर संभाग  प्रभारी राजाराम तोड़ेम ने कहा कि बाहर से आए मिशनरी लोग लगातार बस्तर के दूर-दराज के गांवों में भोले-भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं. साथ ही उनकी ओर से हिंदू धर्म के प्रति दुष्प्रचार किया जा रहा है.नारायणपुर में भी विशेष  समुदाय के लोगों ने मूल धर्म के आदिवासियों की बुरी तरह से पिटाई की है. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं लेकिन अब तक पुलिस प्रशासन ने इस पर कार्रवाई नहीं की है. प्रशासन धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है,जिसके विरोध में बंद का आह्वान किया गया है. 

रैली निकालकर कर रहे विरोध प्रदर्शन

सुबह से ही छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी संभाग के सातों जिलों में रैली निकालकर धर्मांतरण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और नारायणपुर की घटना को लेकर मारपीट करने वाले विशेष समुदाय के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

इस बंद का छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन किया है.समाज के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर बस्तर में धर्मांतरण बंद नहीं होता है और मिशनरी के लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :-

Chhattisgarh: धर्मांतरण के मुद्दे पर बंटा बस्तर का आदिवासी समाज, एक दूसरे पर लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget