एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर में नशे की हालत में स्कूल पहुंचा टीचर, बच्चों ने बरसाये जूते-चप्पल तो हुआ फरार

Bastar News: बस्तर में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक शराब पीकर पहुंचा तो बच्चों ने उसपर जूते-चप्पल बरसा दिए. जिसके बाद शिक्षक बाइक लेकर भागने लगा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कथित तौर पर एक सरकारी स्कूल शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचा. जहां छात्रों द्वारा शिक्षक का पीछा किया गया जिसका वाडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. पल्लीभाटा गांव का यह वीडियो मंगलवार को सामने आया.

बच्चों ने स्कूल शिक्षक पर फेंके जूते
बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने जांच शुरू की है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. वीडियो में एक व्यक्ति को अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट करते हुए देखा जा सकता है. जब स्कूल यूनिफॉर्म में कुछ बच्चे उस पर जूते फेंकते हैं तो वह मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग जाता है. फिर छात्रों ने उसका पीछा किया और उस पर स्लीपर फेंके. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वीडियो क्लिप बस्तर विकास खंड के पल्लीभाटा गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय का है. 

शिक्षक से परेशान बच्चों का टूटा सब्र का बांध
छात्रों का कहना है कि स्कूल शिक्षक के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने की आदत से वे तंग आ चुके हैं. इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो शूट कर लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि शिक्षक नशे की हालत में बच्चों से गाली-गलोच भी करता था. शिक्षक की हरकतों से बच्चे परेशान हो गए थे. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बाइक पर भागते शिक्षक पर जूते-चप्पल फेंककर बच्चे अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है. कई लोगों शिक्षक को सबक सिखाने के लिए बच्चों को शाबाशी दे रहे है. वहीं फिलहाल की जांच की जा रही है. जांच के बाद शिक्षक पर बड़ा एक्शन लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बिलासपुर में होली का उत्साह पड़ा फीका, शोर कम न करने पर मार दी गोली, जानिए मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget