एक्सप्लोरर

Balod News: बालोद में खुदाई के दौरान मिला शिवलिंग, चमत्कार मान लोगों ने विधि विधान से शुरू की पूजा-अर्चना

Balod: बालोद जिले की डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम मुड़खुसरा में निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में एक शिवलिंग मिलने से पूरे जिले में हलचल मच गई है. वहीं लोग इसे अब आस्था से जोड़कर देख रहे हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बालोद (Balod) जिला क्षेत्र के डौंडीलोहारा ब्लॉक के गांव मुड़खुसरा में खुदाई के दौरान एक छोटा सा शिवलिंग मिला है. शिवलिंग के मिलने से लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं. साथ ही यहां के स्थानीय लोग शिवलिंग की पूजा अर्चना में जुट गए हैं. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिवलिंग कौन से सदी का है. जिला प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दे दी है. पुरातत्व विभाग के जांच के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह शिवलिंग प्राचीन है या फिर कुछ और है?

बालोद जिले की डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम मुड़खुसरा में निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में एक शिवलिंग मिलने से पूरे जिले में हलचल मच गई है. वहीं लोग इसे अब आस्था से जोड़कर देख रहे हैं. आपको बता दें कि अभी तक शिवलिंग को लेकर किसी तरह की कोई भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. यह शिवलिंग कितना पुराना है? प्रशासनिक अधिकारियों से जब इस संदर्भ में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि शिवलिंग की जांच के लिए उसे पुरातत्व विभाग के पास भेजा जाएगा. तब इसकी पूरी जानकारी मिल पाएगी.

जानिए खुदाई के दौरान क्या हुआ?
जब खुदाई के दौरान जमीन से शिवलिंग निकला तो खुदाई का काम कर रहे मजदूर इसे आस्था से जोड़ कर देखने लगे. मजदूरों के साथ-साथ अन्य लोग भी शिवलिंग की पूजा करने लगे. खुदाई कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि जब खुदाई की जा रही थी तो जमीन के नीचे कुछ कठोर चीज होने का एहसास हुआ. इसके बाद धीरे-धीरे उस जगह की खुदाई की गई. इसके बाद एक छोटा सा शिवलिंग खुदाई के दौरान निकला है.

लोगों ने जताई मंदिर होने की आशंका
जिस जगह पर शिवलिंग मिला है उस जगह पर लोग अब कयास लगा रहे हैं कि यहां पर कभी ना कभी कोई प्राचीन मंदिर रहा होगा. इसके बाद लोग जानकारी इकट्ठा करने में जुट गए हैं कि इस जगह पर प्राचीन समय में कोई मंदिर तो नहीं था. हालांकि, अब तक उस जगह पर मंदिर होने की बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. प्रशासन भी जांच में जुटा है कि आखिर यह शिवलिंग इतनी गहराई में कैसे पहुंचा. जमीन से खुदाई के दौरान शिवलिंग निकलने की बात आस-पास के गांव में फैली तो लोग इसे आस्था से जोड़ कर देखने लगे.

लोगों ने शुरू की शिवलिंग की पूजा अर्चना
इसके बाद भारी संख्या में नारियल और अगरबत्ती लेकर इस शिवलिंग की पूजा करने लगे. लोगों का यह मानना है कि अगर यहां पर शिवलिंग निकला है तो जरूर यहां पर प्राचीन मंदिर होगा. लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं लोगों का कहना है कि अगर यहां शिवलिंग निकला है तो यहां पर जरूर मंदिर बनना चाहिए. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह शिवलिंग यहां कैसे आई या फिर वाकई में यह जमीन के अंदर गड़ा हुआ था. शिवलिंग कितना प्राचीन है यह पुरातत्व विभाग के जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा.

Durg: IAS ने पटवारी ऑफिस में मारी रेड, 8 लाख के नोटों से भरा बैग मिला; पटवारी को किया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget