एक्सप्लोरर

Chhattisgarh School Re-Opening: कोरोना के घटते केसेस के बीच जल्द खुल सकते हैं छत्तीसगढ़ के स्कूल, जानिए क्या है प्रशासन की योजना

Chhattisgarh schools to re-open soon: छत्तीसगढ़ में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए जल्द ही स्कूल खुलने की संभावना जतायी जा रही है. जानते हैं क्या है प्रशासन की योजना.

कोरोना की तीसरी लहर में छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसेस को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए थे. लेकिन अब कोरोना के संक्रमण में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है. इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में स्कूले खोले जा सकते हैं. साथ ही कोरोना के तहत लगी पाबंदियों को भी कम किया जा सकता है.

दरअसल पिछले 10 दिनों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों में कमी देखी जा रही है. साथ ही जो संक्रमित हैं वह जल्द ही ठीक हो रहे हैं. इसलिए अब छत्तीसगढ़ में यह उम्मीद जताई जा रही है कि पिछले कई दिनों से बंद स्कूलों को खोला जा सकता है.

इन जिलों में आज से खुले स्कूल -

छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज से 8वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुल गए हैं. हालांकि कोरबा कलेक्टर के आदेश के अनुसार सभी कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए ही स्कूल खोले जा सकते हैं. जिसमें मास्क पहनकर रखना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, सर्दी खांसी होने पर स्कूल ना आना, हाथों को बार-बार सेनेटाइज करना आदि शामिल है.

अभिभावकों को देनी होगी अनुमति –

आठवीं क्लास के बच्चों के लिए परिजनों से अनुमति मांगी जाएगी. अगर परिजन अनुमति देते हैं तो ही वे स्कूल आकर पढ़ाई कर सकते हैं. अगर नहीं देते हैं तो वह बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं. इसके साथ ही पेंड्रा में भी आदिवासी छात्रावास में रहने वाले बच्चों के लिए 9वी से 12वीं तक के कक्षाओं को संचालित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

इन जिलों में तेजी से घट रहा है संक्रमण -

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में तेजी से संक्रमण का दर घट रही है. इनके नाम हैं - जशपुर, दंतेवाड़ा,बीजापुर, कोरिया, बेमेतरा, गौरेला पेंड्रा, बालोद बलोदा बाजार, महासमुंद, कबीरधाम, सरगुजा, जांजगीर चांपा, कोंडागांव और कोरबा. उम्मीद जताई जा रही है कि इन जिलों में जल्द ही स्कूल खोले जा सकते हैं.

दुर्ग कलेक्टर डॉक्टर नरेंद्र भूरे का कहना है कि अगर संक्रमण की दर लगातार कम होगी तो अगले कुछ दिनों के बाद स्कूले खोले जा सकते हैं. लेकिन कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा.

यह भी पढ़ें:

School Re-opening: यूपी से लेकर, बिहार, राजस्थान और हरियाणा तक, जानिए किस राज्य में कब से खुले स्कूल, कहां अभी भी जारी हैं ऑनलाइन क्लासेस 

MP Board Exams 2022: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में बचा है थोड़ा ही समय, यहां जानें परीक्षा से जुड़ी सभी अहम बातें और लास्ट मिनट प्रिपरेशन टिप्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget