एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक चली RSS की समन्वय बैठक खत्म, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 3 दिनों से चल रहे आरएसएस की अहम बैठक आज 12 सितंबर सोमवार को समाप्त हो गई. इस बैठक में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया.

RSS Meeting in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 3 दिनों से चल रहे आरएसएस (RSS) की अहम बैठक आज 12 सितंबर सोमवार को समाप्त हो गई. इस बैठक में आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) समेत 36 संगठनों के प्रमुख शामिल हुए थे. इसमें जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया. इसके अलावा हिंदू राष्ट्र को लेकर संघ के मनमोहन वैद्य (Manmohan Vaidya) ने बड़ा बयान दिया.

3 दिन चली आरएसएस की समन्वय बैठक

10 सितंबर को शुरू हुए आरएसएस की बैठक आज 12 सितंबर को समाप्त हो गई. बैठक के बाद जैनम मानस भवन में संघ की तरफ से मनमोहन वैद्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बैठक में हुए चर्चाओं के बारे में जानकारी दी. मनमोहन वैद्य ने बताया कि आरएसएस समन्वय समिति की बैठक में निर्णय नहीं होता. सभी संगठन खुद से काम करती है लेकिन कुछ जरूरी विषयों पर मंथन हुआ. डॉक्टर मनमोहन वैद्य ने हिंदू राष्ट्र को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि समाज तो हिन्दू है, ये समाज को तय करना है. बढ़ती जनसंख्या पर उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर संघ ने प्रस्ताव पारित किया है जिसमें सुझाव है कि 50 साल के लिए जनसंख्या नीति बननी चाहिए.

आरएसएस की बैठक में इन बिंदुओं पर चिंतन हुआ

मनमोहन वैद्य ने आगे बताया कि कुछ जरूरी विषयों पर मंथन हुआ जिसमे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए काम करना होगा. नए भारतीय मानक इंडेक्स के जरिए अर्थव्यवस्था को समझना और जैविक खेती को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा में बदलाव की जरूरत है. भारतीय शिक्षक संस्थान में धार्मिक पढ़ाई भी होनी चाहिए. कोर्ट में भारतीय भाषा में काम होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जनजाति के पलायन रोकने का प्रयास हो. भारत में शुरुआत से आध्यात्मिक स्वतंत्रता रही है. विविध विचारों को साथ लेकर चलने से भारत की पहचान बनी है.

कांग्रेस के ट्वीट पर संघ का जवाब

कांग्रेस के भारत जोड़ो पदयात्रा पर मनमोहन वैद्य ने कहा कि भारत को जोड़ने का काम जो भी करेगा वो अच्छा है लेकिन अगर तिरस्कार के साथ जोड़ा जाए वो ठीक नहीं. नफरत कांग्रेस ने पाल रखा है उनके बाप-दादा ने संघ को रोकने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि संघ पर प्रतिबंध लगाया लेकिन संघ रुकने वाला नहीं है. वहीं कांग्रेस के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के बारे बोलना अच्छी बात नहीं है. उनको तो ये भी नहीं पता कि संघ का गणवेश बदल चुका है. संघ के बढ़ने का कारण त्याग और तपस्या है.

आरएसएस की बैठक पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरएसएस की बैठक को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. सीएम ने रायपुर हेलिपेड पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और संघ के बीच दरार आ गई है. इस दरार को भरने के लिए ही समन्वय बैठक की जा रही है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आखिरकार इन्हें समन्वय की जरूरत क्यों पड़ रही है, क्योंकि दोनों के बीच गहरी खाई खिंची हुई है. उन्होंने कहा कि केवल इस दरार को भरने के उद्देश्य से ही समन्वय की बैठक ली जा रही है.

Bastar Rains: बीजापुर में सबसे ज्यादा बारिश ने मचाई तबाही, अगले 24 घंटों तक बस्तर संभाग में येलो अलर्ट

Jashpur News: जशपुर में घूम रहे 65 हाथियों के दल से दहशत, 150 से ज्यादा गांव में अलर्ट जारी, वन विभाग ने की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget