एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: विभागों में 3 दिसंबर से पहले की डेट से फाइलें हो रहीं पास? रमन सिंह ने अधिकारियों को चेताया

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह का आरोप है कि कुछ अधिकारी 3 दिसंबर से पहले का डेट डालकर फाइलों को पास कर रहे हैं. उन्होंने ऐसे अधिकारियों को चेतावनी दी है.

Chhattisgarh News: विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी (BJP) सरकार के गठन की तैयारियों में जुटी हुई है. इस बीच पूर्व सीएम रमन सिंह (Raman Singh) एक्शन मोड में दिख रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर उन अधिकारियों को चेतावनी जारी की है जिनके बारे में कथित रूप से यह बात सामने आ रही है कि वे फाइलों पर बैक डेट दर्ज कर स्वीकृति दे रहे हैं. रमन सिंह ने उन्हें साथ ही सलाह देते हुए लिखा है कि वे ऐसा करने से बचें. 

जानिए रमन सिंह ने ट्वीट करके अधिकारियों को क्या नसीहत दी
रमन सिंह ने 'एक्स' पर लिखा, ''आज कुछ सूत्रों से मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्त्वपूर्ण फ़ाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं जोकि पूर्णतः अनुचित है. मैं ऐसे सभी अधिकारियों को बताना चाहता हूं कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं और जब तक प्रदेश में नई सरकार का गठन नहीं होता तब तक ऐसे किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से आप सभी को बचना चाहिए.''

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सत्ता में लौट आई है. राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 54 सीटों पर इसने कब्जा किया है. वहीं कांग्रेस को 35 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है. एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की झोली में गई है. हालांकि बीजेपी की ओर से छत्तीसगढ़ का सीएम कौन होगा, इसकी घोषणा नहीं की गई है. लेकिन छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कथित रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को चेताया है.

भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी  है - रमन सिंह
वहीं, मीडिया से बातचीत में भी रमन सिंह ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और कहा, ''मैं फिर कह रहा हूं कि प्रदेश में कुछ अधिकारियों द्वारा वित्तीय समेत अन्य विषयों से संबंधित महत्त्वपूर्ण फ़ाइलों को 3 तारीख की बैक डेट अंकित कर बढ़ाया जा रहा है. अब तो जनता ने भी अपना फैसला दे दिया है, अब भ्रष्ट अधिकारियों को यह चेतावनी है कि उन्हें व्यक्ति विशेष को छोड़कर जनता के लिए काम करना पड़ेगा.''

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh: टीएस सिंह देव ने कांग्रेस के हार की तुलना वर्ल्ड कप मैच से की, कहा- 'सभी मैच जीते, फाइनल हार गए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget