एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: रायगढ़ जिले ने रचा इतिहास, कोविड टीकाकरण शत-प्रतिशत हुआ पूरा

Raigarh News: रायगढ़ जिले ने सबसे पहले लोगों को कोरोना की दोनों वैक्सीन लगाकर एक इतिहास रच दिया है.

Raigarh News: कोरोना महामारी से बचाव के लिए हो रहे वैक्सीनेशन में रायगढ़ जिले ने एक इतिहास रच दिया है. बता दें कि कोविड टीकाकरण के मामले में रायगढ़ जिला अब देश के उन टॉप जिलों में शामिल हो गया है. जहां शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण का कार्य सबसे पहले पूरा कर लिया गया है.

लोगों के सहयोग से रायगढ़ ने रचा इतिहास

रायगढ़ जिले में टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी 2021 से हुई थी. मात्र 298 दिनों में जिले ने शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है. स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन की टीम ने कड़ी मेहनत और परिश्रम से टीकाकरण के इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को पूरा किया है. रायगढ़ जिले में 10 लाख 68 हजार 456 लोगों को टीके लगाए जाने का लक्ष्य था.  जिसे पूरा करते हुए लोगों को टीके के दोनों डोज लगाई जा चुकी है.

टॉप जिलों में शामिल हुआ रायगढ़ का नाम

जिले में अब तक पहला और दूसरा डोज मिलाकर कुल 21 लाख 47 हजार 169 टीके लगाए गए हैं. रायगढ़ जिला टीकाकरण के मामले में पूरे प्रदेश में शुरू से अव्वल रहा है. और इस उपलब्धि से जिले ने टीकाकरण के मामले में ना केवल राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है, बल्कि देश के ऐसे टॉप जिलों में अपनी जगह बनाई है, जिन्होंने सबसे पहले अपनी आबादी को टीकाकरण का दोनों डोज लगा दिए हैं.

जिले के लिए गौरव की बात है – भीम सिंह

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि कोविड टीकाकरण सबसे पहले पूरा करना एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि, ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी. स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य सभी विभागों के अधिकारियों से लेकर जमीनी अमले, जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों की आपसी साझेदारी के फलस्वरूप जिले को ये सफलता मिली है. सभी लोगों ने टीम भावना से इस अभियान में काम किया है. जिले में कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुनियोजित प्लानिंग की गई. क्रियान्वयन, टीके की उपलब्धता, मोबिलाइजेशन, ग्राउंड लेवल पर लोगों को टीके लगवाने के लिए प्रेरित करना का काम पूरी संजीदगी के साथ किया गया. टीका लगाने से हिचक रहे लोगों की शंकाओं का समाधान किया गया.

दूसरे चरण में लोगों के घरों पर दी दस्तक

इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग लिया गया. जिसके चलते टीकाकरण को लेकर सकारात्मक माहौल पैदा हुआ. शुरू में जहां वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों को टीके लगाए गए, वहीं अंतिम चरणों में रणनीति बदलते हुए लोगों के घरों पर दस्तक दी गई, जिससे टीकाकरण की रफ्तार बनी रही. रायगढ़ के लिए 26 जून का दिन ऐतिहासिक रहा. इस दिन पूरे प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक एक लाख 43 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया.

ये भी पढ़ें-

Bihar Weather Report: बिहार में दिखने लगा है कोहरे का असर, छाए रहेंगे बादल, हवा भी खराब

दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- 75 सालों में यमुना को बचाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget