एक्सप्लोरर

CGPSC Prelims Result 2023: छत्तीसगढ़ पीएससी प्री का रिजल्ट जारी, यहां जानें मुख्य परीक्षा का पूरा शेड्यूल

Chhattisgarh PSC Pre Result: परीक्षा के तहत 210 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें प्रमुख रूप से 15 डिप्टी कलेक्टर, 8 डीएसपी, 70 नायब तहसीलदार और 16 सहायक जेल अधीक्षक के पोस्ट हैं.

Chhattisgarh PSC Pre Result 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीएससी प्री एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा के लिए एक लाख से अधिक छात्रों में 3095 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. प्री एग्जाम के रिजल्ट के साथ पीएससी ने मुख्य परीक्षा के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. अगले महीने 15 जून से पीएससी की मुख्य परीक्षा होगी. इसी बीच युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. लोक सेवा आयोग ने पीएससी की वेकैंसी में पदों की संख्या बढ़ा दी है.

पीएससी मुख्य परीक्षा के लिए 3 हजार 95 युवा चयनित
दरअसल गुरुवार को लंबे इंतजार के बाद लोक सेवा आयोग ने पीएससी प्री का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल पीएससी में 1 लाख से अधिक युवाओं ने परीक्षा में भाग लिया था लेकिन इसमें से केवल 3 हजार 95 युवाओं को अगले चरण के लिए चयन हो पाया है. लोक सेवा आयोग ने चयनीय अभ्यर्थियों का रोल नंबर पीएससी की वेबसाइट में सूची के साथ जारी कर दिया है. पीएससी की परीक्षा देने वाले युवा सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

इन तारीखों को होंगे पीएससी के 7 पेपर
पीएससी के मुख्य परीक्षा के लिए जारी टाइम टेबल के अनुसार 15 से 18 जून के बीच 7 पेपर होंगे. 15 जून को पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेपर 1 लैंग्वेज है. इसके बाद दूसरे पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक essay writing है. 16 जून को पहले पाली में जनरल स्टडी 1 और दूसरे पाली में जनरल स्टडी 2 का पेपर होगा. 17 जून को पहले पाली में जनरल स्टडी 3 और दूसरे पाली में जनरल स्टडी 4 का पेपर होगा. 18 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडी 5 का पेपर होगा. 

इन जिलों में होगी पीएससी की मुख्य परीक्षा
पीएससी ने ये भी बताया है कि इसकी परीक्षा छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अम्बिकापुर और बिलासपुर जिले में होगी. मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवार परीक्षा के 10 दिन पहले लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउन लोड कर सकते हैं. किसी भी अभ्यर्थी के लिए अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा. 

15 डिप्टी 8 डीएसपी और 70 नायब तहसीलदार के पोस्ट
गौरतलब है कि लोक सेवा आयोग ने पीएससी के एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. तब सभी विभागों की मांग पत्र के अनुसार कुल 189 पद के लिए वेकेंसी जारी की गई थी. इसकी संख्या में अब बढ़ाई गई है. लोक सेवा आयोग के नए आदेश के मुताबिक 210 पदों के लिए पीएससी में भर्ती होगी. इनमें प्रमुख रूप से 15 डिप्टी कलेक्टर, 8 डीएसपी, 70 नायब तहसीलदार और 16 सहायक जेल अधीक्षक के पोस्ट हैं.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: 12 साल की नरगिस ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में किया ऐसा कमाल, CM बघेल ने की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget