एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: पुलिस को हाथ लगी कामयाबी, सुकमा में एनकाउंटर में एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद

Sukma Encounter: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में पिछले सप्ताह भर में जवानों को सफलता हाथ लगी है. अभी तक तीन नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. मुठभेड़ में 3-4 नक्सलियों के घायल होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी मौके से हथियार और गोला-बारूद, नक्सली सामग्री बरामद की गई है. सुकमा पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. बस्तर में नक्सलियों के टीसीओसी अभियान के दौरान नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में पिछले सप्ताह भर में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बीते सप्ताह भर में ही बस्तर संभाग के सुकमा जिलों में नक्सल ऑपरेशन के तहत हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में  जवानों ने तीन नक्सलियों को  मार गिराया  है. मारे गए चारों नक्सली मोस्ट वांटेड और इनामी नक्सली थे.

गुरुवार देर रात भी सुकमा जिले के  सिरसेटी गांव के जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एसटीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया. मौके पर से नक्सलियों का बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान और हथियार भी बरामद किया है. हालांकि  मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मारा गया नक्सली मलांगीर एरिया कमेटी का सदस्य था जिस पर उड़ीसा, तेलंगाना, पुलिस के साथ बस्तर पुलिस ने भी लाखों रुपए का इनाम रखा था. वहीं  इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन से चार नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना जताई है. मौके पर अतिरिक्त फोर्स को भेज कर लगातार सर्चिंग अभियान जारी रखा है. वही दंतेवाड़ा पुलिस ने अरनपुर हमले में शामिल अब तक 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस ने ईडी पर लगाया सांठगांठ का आरोप, एसीबी से की शराब बनाने वाली कंपनियों की शिकायत

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि 26 अप्रैल को दंतेवाड़ा के अरनपुर मार्ग में हुए नक्सली ब्लास्ट में अपने 10 जवानो को खोने के बाद  बस्तर पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है. साथ ही सभी  पुलिस कैंपों और थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है. यही नहीं बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान लगातार अंदरूनी क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं. एसटीएफ, सीआरपीएफ, डीआरजी, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ कोबरा के जवानो की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाए जाने से  जवानों को सफलता भी मिल रही है.

दो दिन पहले ही सुकमा जिले में एलओएस कमांडर मड़कम एर्रा और उसकी पत्नी पोडियामी भीमे को एनकाउंटर में मार गिराने के बाद गुरुवार देर रात भी सुकमा जिले के सिरसेटी गांव के घने जंगलों में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया.

आईजी ने बताया कि जिस जगह मुठभेड़ हुई उस जगह में माओवादी संगठन के बड़े कैडर होने के भी जानकारी मिली है इस वजह से मुठभेड़ के दूसरे दिन शुक्रवार को भी इस इलाके में लगातार जवानों के द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मुठभेड़ में मारा गया नक्सली मलांगीर एरिया कमेटी का सदस्य था, जिस पर लाखों रुपए का इनाम घोषित था. हालांकि शव की पहचान करने के लिए सरेंडर नक्सलियों के द्वारा भी मृत नक्सली की पहचान की जा रही है, आईजी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार बस्तर के सभी जिलों में एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget