एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, 6 जिलों के सैकड़ों घर पानी में डूबे

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शनिवार रात से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मूसलाधार बारिश से शहर के सैकड़ो घर पानी में डूब गए. जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में शनिवार देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. बीते 6 घंटों से लगातार बस्तर संभाग में बारिश से 6 जिले बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. खासकर बस्तर जिले में इस बारिश ने शनिवार रात से ही जमकर तबाही मचाई है और एक बार फिर निचली बस्तियों में घरों में पानी घुस गया है. लगातार ग्रामीण इलाको में जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों का अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी है. जिसके चलते एक बार फिर से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की वजह से पिछले दो दिनों से बस्तर संभाग के 6 जिलों में बारिश का असर देखने को मिल रहा है.

शहर के कई घरों में घुसा बारिश का पानी
इस मूसलाधार बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही बस्तर जिले के जगदलपुर शहर के इलाकों में मचाई है. कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया है और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. शहर के धरमपुरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और उससे लगे आसपास की बस्तियों में काफी बुरा हाल हैं. निगम प्रशासन के द्वारा ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त नहीं करने के चलते और नालों का निर्माण नहीं करने की वजह से पूरे सड़क का पानी लोगों के घर में घुस रहा है. इस इलाके के करीब 50 घर पूरी तरह से बारिश के पानी से प्रभावित हुए हैं और सभी के घरों में घुटनों तक पानी घुस गया है.

Durg News: पहली बार किसानों के लिए बनेगा सीमार्ट, एक ही जगह से मिलेंगे जैविक खाद समेत कई ऑर्गेनिक प्रोडक्ट

क्या कहना है लोगों का
लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी उनकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है. जनप्रतिनिधि वोट मांगने जरूर आते हैं लेकिन पिछले 10 सालों से इस इलाके में यही हाल बना हुआ है. ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने और नालों का निर्माण करने के लिए नगर निगम में आवेदन देने के बावजूद भी उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. शनिवार रात 3 घंटे के लगातार मूसलाधार बारिश से यह हाल हुआ है. ऐसे में यहां के लोगों का कहना है कि अगर 6 घंटे तक बारिश लगातार होगी तो पूरा कॉलोनी ही तालाब में तब्दील हो जाएगा, लेकिन फिर भी निगम प्रशासन उनकी सुध लेने नहीं पहुंचेगा. यह हाल जगदलपुर शहर के किसी एक इलाके का नहीं बल्कि ऐसे कई इलाके हैं जहां पर कुछ घंटों के बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
 
क्या कहा महापौर ने?
नगर निगम के महापौर सफिरा साहू का कहना है कि बारिश के मौसम से पहले कई इलाकों में ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त की गई है और नये ड्रेनेज का निर्माण किया गया है. हालांकि कुछ जगहों में बारिश के पानी की समस्या बनी हुई है. जिसमें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शामिल है. जल्द ही यहां नालों का निर्माण कर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी.

Kanker: मुर्दों के खाते में जा रही थी सम्मान निधि की राशि, सरकारी नौकर भी ले रहे थे फायदा, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget