एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: कोरिया में धान केंद्रों की लापरवाही, बारिश से बचने का नहीं कोई इंतजाम, खुले में बर्बाद हो रहा धान

Chhattisgarh News: कोरिया जिले में समय पर धान उठाव न होने पर और बारिश होने से धान अंकुरित हो गए हैं. समिति के कर्मचारियों और प्रबंधन की लापरवाही के कारण भारी मात्रा में धान खराब हो गये हैं.

Korea News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के धान खरीदी केंद्रों से समय पर धान का उठाव नहीं होने के कारण खुले में रखे धान बारिश में भींग कर अंकुरित होने लगे हैं, जिसके कारण शासन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. आज शनिवार (2 मार्च) को भी जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में डीओ (Dispatch Order) नहीं कटने के कारण सभी केंद्रों में धान भगवान भरोसे पड़े हुए हैं. वहीं गत 28 फरवरी और इसे पहले भी क्षेत्र में जमकर बारिश हुई थी और समिति प्रबंधकों की तरफ से सही तरीके से धान को नहीं ढकने के कारण धान बारिश में भींग गये. अब भींगे हुए धान खराब होने लगे हैं. कई ऐसे धान खरीदी केंद्र हैं, जहां पर खुले में रखे धान अंकुरित होकर बाहर निकल गये हैं.  

इसी तरह जनपद पंचायत बैकुंठपुर अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सलबा के धान खरीदी केंद्र में समिति प्रबंधक और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यहां रखे भारी मात्रा में धान अंकुरित हो गये हैं. वहीं अब तक सलबा धान खरीदी केंद्र से 31320 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है. वहीं 24926 क्विंटल धान का उठाव अब भी बाकी है. कोरिया जिले में 22 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों के धान समर्थन मूल्य पर सरकार की तरफ से लिया गया है.

लापरवाही की वजह से धान खराब 

छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से विभिन्न धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान क्रय किये थे और धान खरीदी का सिलसिला 4 फरवरी तक जारी रहा. लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी आज तक धान का उठाव नहीं हो सका है. शासन की तरफ से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान क्रय करती है. इसके बाद इन धानों को मिलर को देती है, जिसके बाद मिलर धान को चावल में बदल कर सोसायटी तक पहुंचाते हैं, लेकिन अब अंकुरित धान को मिलर लेने से इंकार कर देंगे, जिसके कारण धान समिति में ही रखा रह जाएगा और ज्यादा खराब हो जायेगा. ऐसे में इस धान का क्या होगा और इसकी भरपाई कैसे होगी यह देखने वाली बात होगी.

जानकारी देने से बच रहे अधिकारी

जिले में धान खरीदी केंद्रों से समय पर धान उठाव नहीं होने से  और बारिश से सुरक्षा को ध्यान न देने के कारण अनेक क्विंटल धान के अंकुरित हो जाने से संबंधित जानकारी देने से अधिकारी बच रहे हैं. इस संबंध में जिला विज्ञान अधिकारी से जब संपर्क करने के लिए उनके दूरभाष पर कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. धान खरीदी केंद्र सलबा में अंकुरित होकर खराब हुए धान की भरपाई अब कैसे जिला प्रशासन करेगा? समिति के कर्मचारियों और प्रबंधन की लापरवाही के कारण भारी मात्रा में यहां पर धान अंकुरित होकर खराब हो गये हैं. यदि समय-समय पर धान के रखरखाव में ध्यान दिया जाता तो शायद आज यह नौबत नहीं आती.

धान उठाव की गति धीमी

धान खरीदी के शुरूआती दिनों में धान का उठाव जोर शोर से किया जा रहा था. इस दौरान कोरिया जिले में संचालित राइस मिलो के डीओ नहीं कटने के कारण कोरिया जिले के धान को बलरामपुर, रामानुजगंज सहित आसपास के क्षेत्र में संचालित राइस मिल में भेजा जा रहा था. इसके बाद धान उठाव में ब्रेकर लग गया और धान का उठाव होना बंद हो गया. फिर कुछ दिन के बाद कोरिया जिले के मिलर सोसायटी से धान का उठाव करने लगे लेकिन फिर एकाएक कोरिया जिले के मिलरों का डीओ कटना बंद हो गया. जिसके कारण धान उठाव की प्रक्रिया थम गई.

ये भी पढ़ें: Jagdalpur News: जगदलपुर नगर निगम बना राजनीति का अखाड़ा, बजट और अविश्वास प्रस्ताव पर एक ही दिन की जाएगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget