एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham Row: बागेश्वर धाम सरकार वाले धीरेंद्र शास्त्री क्या खुद की पार्टी बनाएंगे? जानिए- क्या है मास्टर प्लान

बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि 'तुम मेरा साथ दो हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे'. भारत के लोगों अब चूड़ियां पहनकर घर में मत बैठो. ये केवल बागेश्वर धाम पर नहीं प्रत्येक संतानियों पर उंगली उठाई गई है.

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पिछले एक सप्ताह से विवादों में हैं. ऐसे में उनके बवाल का गढ़ छत्तीसगढ़ बना हुआ है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सोमवार को रायपुर से छतरपुर वापसी हो गई है, लेकिन जाते-जाते धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा बयान दे दिया है जिससे देशभर में फिर बवाल हो सकता है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए बागेश्वर धाम सरकार ने व्यास पीठ से ही लोगों को माला और भाला उठाने के लिए आवाहन कर दिया है. इसके अलावा उन्होंने खुद की पार्टी को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है.

दरअसल, 17 जनवरी से 23 जनवरी तक रायपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सीता-राम विवाह कथा हुआ था. इस बीच उनके बयान देशभर में सुर्खियों में रहे. 23 जनवरी को रायपुर से जाते-जाते उन्होंने कहा कि 'तुम मेरा साथ दो हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे'. ये बयान उन्होंने कथा स्थल पर ही बैठ कर लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था. इसके बाद अब देश में इस बयान को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है. चलिए आपको बताते है कि ये पूरा मामला क्या है.

'तुम मेरा साथ दो हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे'
सोमवार को सीताराम कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि 'आज (23 जनवरी) ही के दिन भारत देश के महान पुरुष सुभाष चन्द्र बोस का जन्म उत्सव है. सुभाष चन्द्र बोस का नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, लेकिन हमने इसका नया नारा बनाया है. तुम मेरा साथ दो हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे. भारत के लोगों अब चूड़ियां पहनकर घर में मत बैठो. ये केवल बागेश्वर धाम पर उंगली उठाने की बात नहीं है, ये प्रत्येक संतानियों पर उंगली उठाई गई है. अब बाहर निकल कर बताना ही पड़ेगा. अब इस बात को सुनकर नहीं निकले तो हम तुमको बुझदिल मानेंगे.' 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का क्या है चमत्कार?
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आगे श्रद्धालुओं से कहा कि ये नारा हर घर भेजिए. भारत के लोगों रायपुर की धरती से ललकार कर कहते है. ऐसा कोई नहीं जिसपर उंगली न उठी हो. चाहे वो मीरा बाई हो, रैदास हो कबीर हो या संत तुलसीदास इन सब को कसौटी पर खरा उतरना पड़ा. यहां तक भगवान ब्रह्मा को भी कसौटी पर खरा उतरना पड़ा. आज इस व्यास पीठ पर शपथ खाकर तुमसे कहते हैं. बड़े-बड़े लोग पूछते थे चमत्कार क्या है? पहला चमत्कार तो यही है कि भारत का हिंदू एक हो गया. दूसरा चमत्कार जिसको देखना है तो दरबार में आ जाना और तीसरा चमत्कार हमारी प्रार्थना को बेकार मत जाने देना. 

क्या खुद की पार्टी बनाएंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि तुम्हारे अंदर एक बूंद भी सनातनी हिंदू का हो तो मेरा साथ दो मैं हिंदू राष्ट्र बना दूंगा. न तो मुझे राजनेता बनना है, न ही हमारी कोई पार्टी होगी ऐसा विचार मत करना, या किसी पार्टी का सपोर्ट करेंगे. हम सिर्फ सनातनियों को एक करने की बात करेंगे. अगर बवाल है, विवाद है तो बना रहने दीजिए. भारत का प्रत्येक संत हमारे साथ है ये हमारा सौभाग्य है. कोई ऐसा साधु नहीं जो हमारे साथ न हो अब छुपकर बैठने की बात नहीं है. बागेश्वर धाम बहाना था, असलियत में सनातन विरोधियों को निशाना बनाना था. बालाजी ने ऐसा तमाचा मारा इनके भी होश ठिकाने लग गए. सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिंदुस्तान की घोषणा की थी. आज हम भी घोषणा करते है ये भारत हिंदू राष्ट्र है.

अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा था आरोप
गौरतलब है कि 17 से 23 जनवरी तक रायपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सीताराम कथा सुनाई है. रोजाना लाखों की भीड़ कथा सुनने पहुंचती थी. इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर में कथा सुनाने गए थे. तब अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था. इसको लेकर  देशभर में बवाल हुआ. साधु-संत ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन दिया कुछ ने इसका विरोध किया. इस पर अभी भी बवाल जारी है. 

Jashpur Fire: छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति जिंदा जला, दो घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget