एक्सप्लोरर

Dantewada IED Blast: नक्सली हमले को लेकर विपक्ष का सरकार पर निशाना, लगाए गंभीर आरोप

Chhattisgarh Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर पुलिस की गाड़ी को उड़ा दिया था, जिसमें डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए थे.

Dantewada Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुई नक्सली हिंसा और उसमें शहीद जवानों को लेकर जहां विपक्षी दल बीजेपी सत्ताधारी कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगा रही है तो वहीं कांग्रेस के नेता भी सरकार के बचाव में बयानबाज़ी करने में लगे हुए हैं. प्रदेश के खाद्य मंत्री और सरगुजा के सीतापुर के विधायक अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य सरकार नक्सली हिंसा रोकने के हर संभव प्रयास कर रही है. वहीं बीजेपी नेता व पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार केवल वसूली कर रही है. 

केवल वसूली पर है सरकार का ध्यान
बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम ने कहा कि दंतेवाड़ा की नक्सली घटना से हम सब दुखी हैं. ये हम सब को विचलित कर देने वाली घटना है. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार की इससे बड़ी नाकामयाबी और क्या होगी. उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार जीरो टारलेंस की बात करती है. नक्सली घटनाओं पर लगाम लगाने की बात करती है. पर आज नक्सली बेख़ौफ़ हो गए हैं. नक्सली ज़िले के क़रीब नक्सली हिंसा करके 11 लोगों की जान लेकर चले जाते हैं. ये घटना पूरे प्रदेश को कलंकित कर देने वाली है. उन्होंने कहा कि मैं इस घटना से दुखी हूं और सरकार से दुखी मन से यही कहना चाहूंगा कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है. आपका ध्यान केवल वसूली पर है.

लोगों के जीवन की रक्षा पर ध्यान नहीं दे रही सरकार
रामविचार नेताम ने कहा कि सरकार का ध्यान लोगों के जीवन की रक्षा करने की ओर नहीं है. उन्होंने सरकार को नसीहत दी कि आप जागिए और लोगों के जीवन की रक्षा करिए. अंत में नेताम ने कहा कि मैं सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं और शहीद परिवार को संबल देने के लिए ईंश्वर से प्रार्थना करता हूं.

'लेवी वसूलने के लिए भय बनाते हैं नक्सली'
वहीं छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने अम्बिकापुर स्थित अपने आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है. हम सभी इस हादसे को लेकर बहुत दुखी हैं, स्तब्ध हैं कि दंतेवाड़ा में तीन हेट कॉन्सेटबल समेत 10 जवान शहीद हो गए. ये सभी जवान सर्चिंग से वापस आ रहे थे तब ये हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई की वजह से नक्सली बैकफुट पर हैं. प्रदेश में नक्सली घटनाओं में कमी आई है.

एक सवाल के जवाब में भगत ने कहा कि नक्सलियों का उद्देश्य ख़ौफ़ पैदा करना होता है. उन्होंने कहा कि अभी तेंदू पत्ता ख़रीदी का सीजन है. कई निर्माण कार्य चल रहे हैं. ऐसे में नक्सली लेवी वसूलने के लिए भय पैदा करते हैं लेकिन उसके बाद भी सरकार क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है. अंत में खाद्य मंत्री ने कहा कि इस घटना के बाद हम बहुत दुखी हैं और सरकार क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मज़बूती से काम करेगी.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh Naxal Attack: दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले से जुड़ी बड़ी खबर, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget