एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में BJP ने किया जीत का दावा, डिप्टी CM बोले- 'जैसे दिल्ली में...'

Chhattisgarh Nagar Nikay Chunav: निकाय चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लड़ा है और हम निश्चित रूप से जीतेंगे.

Chhattisgarh Nagar Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को नगर निकायों के लिए हुए मतदान में 72.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर के अमेरी स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में मतदान किया. 

वोटिंग के बाद अरुण साव ने बड़ा दावा करते हुए कहा, "जिस प्रकार से दिल्ली में बंपर जीत हुई है, उसी तरह प्रदेश के सभी नगर निगमों में भी उनकी पार्टी को बंपर जीत मिलेगी. भारतीय जनता पार्टी ने बहुत मजबूती और योजनाबद्ध तरीके से चुनाव लड़ा है, और इसी वजह से हम निश्चित रूप से जीतेंगे. शहर की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है."  

72 फीसदी से ज्यादा मतदान
इससे पहले मंगलवार (11 फरवरी) अधिकारियों ने बताया कि रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर नगर निगमों सहित 173 नगर निकायों में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ. उन्होंने बताया कि राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों में हुए मतदान में 72.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

सबसे ज्यादा कोरिया जिले में हुई वोटिंग
अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक हुआ. राज्य के कोरिया जिले में सबसे अधिक 84.97 फीसदी, बिलासपुर जिले में सबसे कम 51.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने बताया कि सुकमा और दुर्ग नगर निकायों के पांच वार्डों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ.

10 हजार से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में
अधिकारियों के मुताबिक सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही. मतदान दल अपने-अपने क्षेत्रों में ईवीएम जमा करने के लिए स्ट्रांग रूम में लौटना शुरू हो गए हैं. इस चुनाव में नगर निकायों के 10 हजार से अधिक उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है. परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

इतने हैं मतदाता?
राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. हालांकि, बड़ी संख्या में निर्दलीय और बागी उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं. राज्य के नगर निकायों में कुल 44,90,360 मतदाता हैं, जिनमें 22,08,625 पुरुष, 22,81,226 महिलाएं और 509 थर्ड जेंडर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

'पत्नी के साथ सहमति के बिना अप्राकृतिक यौन संबंध अपराध नहीं', छत्तीसगढ़ HC की टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget