एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कोरिया जिले में नियमों की अनदेखी, यात्रियों को बसों दिया जा रहा फर्जी टिकट

Koriya News: कोरिया जिले से चलने वाली बसों में जो टिकट दिया जाता है. उसमें उस बस सर्विस का नाम ही अंकित नही रहता है, जबकि प्रत्येक यात्री बस में टिकट में संबंधित बस सर्विस का नाम होना अनिवार्य है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से होकर चलने वाली कई यात्री बसों में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. इसके बावजूद संबंधित जिम्मेदार विभाग के अधिकारी कभी भी नियम विरूद्ध संचालित होने वाले वाहनों पर कार्रवाई नहीं करती है. यात्री बसों में मनमानी किराया वसूल करने की शिकायत तो हमेशा से ही यात्रियों की रहती है. इसके अलावा कई यात्री बसें ऐसी भी दौड़ रही है जिनमें निमयानुसार यात्रियों को टिकट ही नहीं दिया जाता है.

जानकारी के अनुसार कोरिया जिले से चलने वाली कई यात्री बसों में जो टिकट यात्रियों को दिया जाता है. उसमें उस बस सर्विस का नाम ही अंकित नही रहता है. जबकि प्रत्येक यात्री बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को दिये जाने वाले टिकट में संबंधित बस सर्विस का नाम अंकित होना अनिवार्य है. आमतौर पर देखने में आता है कि ज्यादातर यात्री बसों के द्वारा यात्रा करने वाले यात्रियों को जो टिकट दिया जाता है उसमें संबंधित बस का नाम नहीं होता. कुछ बस सर्विस तो जनता सेवा नाम से टिकट प्रदान की जाती है.

ऐसा लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी इस दिशा में खुद से कभी जांच पड़ताल ही नहीं करते. जिम्मेदार विभाग शिकायत का इंतजार करते है जबकि यह गंभीर मामला है कि कोई बस सर्विस जो टिकट यात्रियों को दे रहे है उसमें उस बस का नाम अंकित होना बेहद जरूरी है. कई बसों के द्वारा बस का नाम अंकित कर टिकट नहीं देकर टैक्स चोरी भी कर रहे है. 

टैक्सियों से यात्रा में भी दावा कमजोर
इसी तरह कई टैक्सी वाले भी यात्रियों को ढोने का काम करते है. एक स्थान से दूसरे स्थान टैक्सी के माध्यम से आना जाना करते है लेकिन टिकट नही मिलती है. ऐसे में जब कभी टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और यात्री घायल होता है. तब दुर्घटना दावा के लिए यात्री मजबूती से अपना दावा न्यायालय में नही रख पाता है और कई बार यह साबित नही होने पर कि संबंधित टैक्सी से ही यात्रा करने से दुर्घटना हुए, ऐसे में दुर्घटना दावा से दुर्घटना का शिकार यात्री वंचित हो जाता है.

यात्रा टिकट में अंकित हो
मुख्य रूप से बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को जो भी टिकट दिया जाये. उसमें संबंधित बस का नाम और पूर्ण पता, संचालक के नाम पता व मोबाईल नम्बर, यात्रियों के आने जाने स्थान का नाम व तिथि साफ शब्दों में अंकित हो, साथ ही कोई दुर्घटना होने पर हेल्फलाईन नम्बर भी अंकित होना अनिवार्य है.

दुर्घटना पर क्लेम लेने में परेशानी
विभिन्न कंपनियों के बसो में यात्रियों को कंपनी का नाम लिखे बिना ही टिकट लेकर यात्रा करने वालों को वैसे तो कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन उनकी परेशानी तब होगी. जब जिस बस में यात्रा कर रहे है उस बस कंपनी का नाम अंकित बिना टिकट लेकर यात्रा करते है और कभी बस दुर्घटना हो जाये. तब दुर्घटना का दावा मजबूती से प्रस्तुत करने में यात्रियों को बड़ी दिक्कत हो सकती है. इसी वजह से यात्री बसों को बस का नाम सहित टिकट यात्रियो को देने का प्रावधान किया गया है, लेकिन इस नियम को बस संचालन नजर अंदाज कर यात्रियों के साथ बड़ा धोखा कर रहे है.

नामी कंपनी भी तोड़ रहे नियम
जिले से होकर सड़को पर दौड़ने वाली कई नामी कंपनी के बस भी नियम को तोड़ रहे है. बड़ी कंपनी के बसों में यात्रा करने के दौरान भी टिकट ऐसी दे रहे है जिसमें उस बस कंपनी का नाम तक अंकित नही होता. कई बार तो जनता सेवा नाम की टिकट यात्रियों को दी जा रही है. सिर्फ लंबी दूरी की यात्री बसों में ही नियमानुसार बस सर्विस का नाम सहित टिकट प्रदान किया जाता है. बस में यात्रा के दौरान बिना कंपनी का नाम का टिकट देना गंभीर मामला है. जिसकी जॉच कर कार्रवाई करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से थम गईं बेटी की सांसें, देखता रह गया पिता, फरार डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget