एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: 3200 क्वार्टर और 2400 कर्मचारी, फिर भी नहीं मिल रहा आवास, किराए के मकान में रहने को मजबूर कोयलाकर्मी

Korba News: आवास आवंटन समिति की नियमित बैठक कराने की मांग भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन ने एरिया मुख्य महाप्रबंधक से की है. जिसमें उन्होंने तत्काल आवास आवंटन के लिए नियमावली बनाने की मांग की है.

Korba SECL Gevra Project News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा एरिया में नियमित कर्मचारियों से कहीं अधिक संख्या में विभागीय आवास बने हुए हैं. इसके बाद भी कर्मियों को आवास नहीं मिल रहा है. इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि पिछले छह माह से आवास आवंटन समिति की बैठक नहीं हुई है. नियमित बैठक नहीं होने के कारण कर्मियों की आवास संबंधी समस्या की पेंडेंसी बढ़ गई है.

एसईसीएल गेवरा एरिया में कामगारों के लिए आवास की समस्या बनी हुई है. एरिया में नियोजित कर्मियों के लिए एसईसीएल ने क्वार्टर का निर्माण कराया है, जिसे विभागीय कर्मचारियों को आवंटित किया जाता है. निर्धारित हाउस रेंट इसके लिए निर्धारित है, जो उनके वेतन से स्वतः ही कटती रहती है. इसी तरह गेवरा एरिया में प्रबंधन ने अपने कर्मियों के लिए 3200 विभागीय आवासों का निर्माण कराया है. 

रहना पड़ रहा है किराए के मकान पर
बताया जाता है कि एरिया में लगभग 2400 कामगार हैं. इसके बाद भी अब तक आधे कर्मचारियों को आवास नहीं मिला हुआ है. आवास नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को किराए पर मकान लेकर रहना पड़ रहा है. इसमें उन्हें भारी भरकम किराया तो देना पड़ ही रहा है, विभागीय कालोनी की तरह खदान के पास ही मकान मिल जाए यह जरूरी भी नहीं है. कहा यह भी जा रहा है कि गेवरा एरिया में आवास आवंटन समिति की अंतिम बैठक 9 सितंबर 2023 को हुई थी. नियमित बैठक नहीं होने के कारण कामगारों और संगठन के समक्ष समस्या नहीं आ पा रही है.

बीएमएस ने की नियमित बैठक कराने की मांग
आवास आवंटन समिति की नियमित बैठक कराने की मांग भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन ने एरिया मुख्य महाप्रबंधक से की है. जिसमें उन्होंने तत्काल आवास आवंटन के लिए नियमावली बनाने की मांग की है. उनका कहना है कि सुचारू रूप से आवंटन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाना चाहिए.

इस संबंध में बीएमएस के हाउसिंग कमेटी के मेंबर सूर्यकांत और कुलदीप ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक को आवास नहीं मिलने के कारण कामगारों को होने वाली समस्या से अवगत कराया है. उनका कहना है कि आवास से जुड़े विसंगति को दूर करना अति आवश्यक है. इसके लिए प्रत्येक माह आवास आवंटन समिति की बैठक किया जाना चाहिए. बैठक नहीं होने के कारणों को कामगारों और संगठन के समक्ष प्रबंधन ने नहीं रखा है.

विभागीय आवासों में है कब्जा
एसईसीएल के चारों परियोजना अंतर्गत विभागीय आवास बनाए गए हैं. विभागीय आवासों में व्यापक पैमाने पर कब्जा किया गया है. बेजा कब्जाधारियों से मकान खाली कराने प्रबंधन पूर्व में कागजी कार्रवाई कर चुका है. ऐसे कब्जाधारियों की सूची भी जारी हो चुकी है जिनके द्वारा किया गया कब्जा हटाया जाना है, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी और यह ठंडे बस्ते में डाल दी गई है. जिसकी वजह से विभागीय कर्मियों को ही आवास उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: बस्तर और कांकेर सीट पर किसे मिलेगा लोकसभा का टिकट? कांग्रेस के इन नेताओं के नाम की चर्चा तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget