एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के PSO ने की खुदकुशी, 3 राउंड की फायरिंग, हाल ही में हुई थी शादी

Chhattisgarh Suicide News: भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव के पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले ही मृतक ने लव मैरिज की थी.

Chhattisgarh MLA PSO Suicide: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव के पर्सनल सुरक्षा अधिकारी ने रविवार (20 अप्रैल) को खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक पीएसओ का नाम डिगेश्वर गागड़ा बताया जा रहा है. घटना भाटापारा थाने की है.

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार को कांग्रेस विधायक के घर के सामने वाले घर मे हुई है. डिगेश्वर कांग्रेस विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात था. जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले ही पीएसओ ने लव मैरिज की थी. पीएसओ ने खुद पर 3 बार फायरिंग की. विधायक इंद्र साव ने जानकारी देते हुए बताया कि डिगेश्वर का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था. 

विधायक इंद्र साव ने क्या कहा?

घटना पर विधायक इंद्र साव ने बताया, ''विधानसभा चुनाव के बाद से ही डिगेश्वर गागड़ा उनकी सुरक्षा में तैनात था. विधायक के मुताबिक डिगेश्वर का व्यवहार बहुत ही सामान्य था, उसने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी. आज सुबह भी वो हमेशा की तरह ही काम पर आया था. दोपहर के खाना खाने अपने क्वार्टर में गया था. विधायक के मुताबिक किसी पारिवारिक कारण के चलते उनके पीएसओ ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा. जांच के बाद कारण स्पष्ट होंगे.''

खून से लथपथ PSO जमीन पर गिर पड़ा

दरअसल, भाटापारा से कांग्रेस के विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही उनके सुरक्षा अधिकारी डिगेश्वर गागड़ा का क्वार्टर है. रविवार दोपहर करीब 3 बजे डिगेश्वर खाना खाने का कहकर अपने क्वार्टर में गया था. जहां साढ़े 3 बजे के आसपास उसने खुद को गोली मार ली. गोली लगते ही गागड़ा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया. फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग गागड़ा के क्वार्टर में पहुंचे तक तक गागड़ा की मौत हो चुकी थी. लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची भाटापारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस लगा रही खुदकुशी की वजह का पता

घटना के बाद मौके पर पहुंचे बलौदा बाजार एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि विधायक के पीएसओ का शव उसके क्वार्टर में मिला था. शव पर बुलेट इंजरी के निशान भी है. घटनास्थल से बुलेट के 3 खाली खोखे भी बरामद हुए हैं. FSL की टीम ने मौके से सैम्पल कलेक्ट कर लिए हैं. घटना के पीछे क्या कारण हैं और घटना को कैसे अंजाम दिया? ये जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

विनीत पाठक की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget