एक्सप्लोरर

Chhattisgarh DA Hike: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी मांग, जानें- कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सरकार ने पिछले 12 दिनों से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे कर्माचारियों की मांगे मान ली है. जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है.

Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगे मान ली है. इसके बाद कर्मचारी संघ के प्रमुख ने हड़ताल वापस लेने का एलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि आने वाली दिवाली या राज्योत्सव तक महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा HRA के लिए भी एक कमेटी गठित की जायेगी. जिसके प्रस्ताव के आधार पर HRA बढ़ाने का भी फैसला होगा. एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने के लिए अपील था इसके बाद शुक्रवार को हड़ताल खत्म कर दी गई है.

शासकीय कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

दरअसल गुरुवार को फेडरेशन की एक बैठक हुई थी जिसमें कोई फैसला नहीं हो पाया था. वहीं आज शुक्रवार को कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले में फेडरेशन के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई. इसके बाद कर्मचारियों ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर हड़ताल वापिस लेने का एलान कर दिया है. अपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारी 22 अगस्त से दफ्तरों का काम छोड़कर हड़ताल में बैठ गए थे. इससे सरकारी काम काज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा था. इसके बाद सरकार ने कर्मचारियों को हड़ताल वापस लेने के लिए अपील किया और काम पर लौटने के लिए कहा पर कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे है. अब हड़ताल के 12 वें दिन सरकार की तरफ से कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया.

Surguja News: खीरे की खेती कर महिलाओं ने कमाया बढ़िया मुनाफा, मल्चिंग विधि ने किया कमाल

मंत्री रविंद्र चौबे की मध्यस्थता के बाद हड़ताल खत्म

फेडरेशन के प्रमुख कमल वर्मा ने कहा कि कर्मचारी फेडरेशन कोर कमेटी की बैठक में हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया है.लगातार आंदोलन से शासकीय कार्य रुका हुआ था. लेकिन अब हमारे कर्मचारी तत्काल अपनी उपस्थिति देंगे और सरकारी कामकाज फिर शुरू हो जाएगा. वहीं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कर्मचारियों की अधिकांश मांगों में सहमति बनी है. उस पर निर्णय लिया जाएगा और इसी आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदेश स्तरीय आंदोलन खत्म किया है. आगे उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी शासकीय कर्मचारियों के हित में फैसले किये जायेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सभी शासकीय कर्मचारियों के साथ है.

दिवाली तक महंगाई भत्ता बढ़ेगा

गौरतलब है की छत्तीसगढ़ में पिछले 12 दिनों से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग करते हुए प्रदेशभर के लाखों कर्मचारी हड़ताल पर बैठे थे. राज्य के कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता की मांग कर रहे है.लेकिन वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है. जिसे अगस्त में 6 प्रतिशत बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया है. अभी आने वाले दिवाली में बचे हुए 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता को बढ़ा दिया जाएगा.

Chhattisgarh: रोजगार देने में छत्तीसगढ़ देशभर में अव्वल- सीएमआईए, रमन सिंह ने रिपोर्ट पर उठाए सवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget