एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: मलेरिया नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने किया सबसे बेहतर काम, अब केन्द्र सरकार करेगी सम्मानित

छत्तीसगढ़ राज्य ने मलेरिया के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है जिसकी वजह से इस बार विश्व मलेरिया दिवस पर इस राज्य का सम्मानित किया जाएगा. यहां मलेरिया पॉजिटिविटी दर 4.60 से घटकर 0.79 फीसद पर आ गई है.

दुर्ग : देशभर में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) मनाया जाता है. हर साल इस मौके पर दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार (Health and Family Welfare Department) द्वारा सम्मान समारोह किया जाता है. इस समारोह में जिस राज्य ने मलेरिया की रोकथाम के लिए सबसे बेहतर काम किया उसे सम्मानित किया जाता है. इस बार देश में सर्वश्रेष्ठ मलेरिया नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को सम्मानित किया जाएगा.
 
छत्तीसगढ़ को मिलेगा बड़ा सम्मान
केेन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा 25 अप्रैल को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य को प्रदेश में मलेरिया के मामले में आई गिरावट के लिए सम्मानित किया जाएगा. छत्तीसगढ़, देश के उन राज्यों में से एक है जहां मलेरिया उन्मूलन के क्षेत्र में पूरे देश में अच्छा काम करने के कारण श्रेणी-3 से सीधे श्रेणी-1 में पहुँच गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है.
 
बस्तर से हुई थी शुरुआत
छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जनवरी-फरवरी 2020 में बस्तर संभाग के सातों आकांक्षी जिलों में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के पहले चरण की शुरआत की थी. मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की सफलता को देखते हुए पूरे प्रदेश को मलेरिया मुक्त करने के लिए मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की शुरूआत की गई. अब तक प्रदेश में बस्तर संभाग में इस अभियान के 5 चरण व अन्य संभागों में 2 चरण संचालित किए गए हैं.
 
मलेरिया पर जबर्दस्त वार
मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 5 चरणों में अब तक प्रदेश में कुल 87 लाख 84 हजार 271 लोगों की मलेरिया जांच की गई है. अभियान से मलेरिया के मामलों में छत्तीसगढ़ में 62.5 प्रतिशत की गिरावट आई है. वहीं प्रदेश में मलेरिया टेस्ट पॉजिटिविटी दर क्रमशः 4.60 प्रतिशत से घटकर 0.79 प्रतिशत पर आ गई है. जो वाकई इस राज्य के लिए गर्व की बात है.
 
ऐसे सबसे आगे निकला छत्तीसगढ़
इन अभियानों में मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे बस्तर के पहुंच विहीन, दुर्गम एवं दूरस्थ इलाकों में घर-घर पहुंचकर सभी लोगों की आरडी किट से मलेरिया की जांच की गई. पॉजिटिव पाए गए लोगों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थ खिलाकर तत्काल मलेरिया के इलाज के लिए दवाई का सेवन चालू किया गया. मितानिनों की निगरानी में उन्हें दवाईयों की पूरी खुराक खिलाई गई. मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभाव से एपीआई यानि प्रति एक हजार की आबादी में सालाना मिलने वाले मलेरिया के मरीजों की संख्या में बड़ी कमी आई है.
 
छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में मलेरिया एपीआई जहां 2.63 थी. वह वर्ष 2021 में घटकर 0.92 रह गई है. अभियान से मलेरिया उन्मूलन के साथ ही एनीमिया और कुपोषण को खत्म करने तथा शिशु व मातृ मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिली है.
 
 ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget