एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में रमन सिंह को कितने लोग देखना चाहते हैं CM? पढ़ें सर्वे का नतीजा

ABP News C Voter Survey: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले रमन सिंह को लेकर जनता का क्या मूड है, क्या जनता उन्हें सीएम के रूप में देखना चाहती है? इसको लेकर एबीपी के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: तीन कार्यकाल और 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सीएम रहे रमन सिंह (Raman Singh) इस बार बीजेपी (BJP) के सीएम फेस होंगे या नहीं, इसपर संशय बना हुआ है लेकिन राज्य की जनता ने यह जरूर तय कर लिया है कि वह भूपेश बघेल और रमन सिंह में से किसे सीएम के रूप में देखना चाहते हैं. जनता रमन सिंह को कितना पसंद करती है, क्या 2023 विधानसभा चुनाव में उनके नाम पर वोट देंगे. इन्हीं सब सवालों को लेकर एबीपी सी वोटर ने एक सर्वे कराया जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है.

सर्वे के जो नतीजे आए हैं वह रमन सिंह के पक्ष में जाते नहीं दिख रहे. सर्वे में शामिल 25 फीसदी से भी कम लोगों ने उनके प्रति समर्थन जताया है. कुल 24 फीसदी लोगों ने कहा कि वह रमन सिंह को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं, जबकि मौजूदा सीएम भूपेश बघेल 49 फीसदी लोगों की पसंद नजर आए. हालांकि 13 प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं जो कि टीएस सिंह देव को सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं. जबकि 14 फीसदी का कहना था कि वे चाहते हैं कि सीएम की कुर्सी पर कोई और नेता बैठे. 

सीएम की पसंद कौन ?

भूपेश बघेल- 49%
रमन सिंह- 24%
टीएस सिंहदेव- 13 %
अन्य- 14%

जब 15 सीटों पर सिमट गई बीजेपी
छत्तीसगढ़ में 2018 में जब विधानसभा चुनाव कराए गए तो बीजेपी 15 सीटों पर सिमट गई जबकि 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस का संख्या बल बढ़कर 71 हो गया. हालांकि रमन सिंह अपनी राजनंदगांव सीट बचाने में कामयाब रहे जहां से वह 2008 से ही विधायक हैं. सीएम भूपेश बघेल ने हाल ही में तंज मारते हुए कहा था कि रमन सिंह को अपनी टिकट की चिंता है.

इस पर जवाब देते हुए रमन सिंह ने कहा था कि वह मेरी जगह अपनी चिंता करें. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल जी की परेशानी उस दिन से शुरू हुई है जिस दिन बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की और उसमें विजय बघेल का नाम आया. जिन्होंने सीएम बघेल को हराया था. 

डिस्क्लेमर : बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सियासी तापमान बढ़ा दिया है . ऐसे माहौल में abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने छत्तीसगढ़ का पहला ओपिनियन पोल किया है. 18 जुलाई से 19 अगस्त तक सर्वे किया गया है.  सर्वे में 7 हजार 679 लोगों से बात की गई है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: सरगुजा में जंगली हाथियों ने उड़ाई नींद, 17 किसानों के 6 हेक्टेयर फसल को कुचलकर किया तबाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget