एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में BJP का नया दांव, RSS की पृष्ठभूमि वाले नेताओं को दी यह अहम जिम्मेदारी

Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी आलाकमान ने अपने दो प्रदेशों के संगठन महासचिवों को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग संभागों में तैनात कर दिया है.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023:  छत्तीसगढ़ में राज्य की भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)  सरकार को हराने और 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में हुई गलती को दोहराने से बचने के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी (BJP) ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. बीजेपी ने देश के कई राज्यों से अपने नेताओं की फौज को प्रदेश की सभी 90 विधान सभा सीटों पर पहले ही उतार रखा है. अब पार्टी ने धरातल से मिल रहे फीडबैक के आधार पर आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले नेताओं को छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में तैनात कर दिया है.

वैसे तो बीजेपी में आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले नेताओं की भरमार है. आरएसएस से बीजेपी में आने वाले कई नेता केंद्र में मंत्री हैं. कई राज्यों में मुख्यमंत्री और मंत्री हैं. साथ ही सरकार से लेकर पार्टी संगठन में अहम पदों पर बैठे हैं, लेकिन पार्टी संगठन में राष्ट्रीय संगठन महासचिव के पद पर नियुक्त नेता को बीजेपी संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच की कड़ी माना जाता है. वर्तमान में यह जिम्मेदारी बीएल संतोष निभा रहे हैं जो आरएसएस द्वारा बुलाई गई बैठक में बीजेपी की तरफ से शामिल होकर बीजेपी के कामकाज की रिपोर्ट सौंपते हैं.

इन्हें मिली बस्तर संभाग की जिम्मेदारी 
राज्य के स्तर पर प्रदेश संगठन महासचिव भी कुछ हद तक इसी तरह की भूमिका निभाते हैं. छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी आलाकमान की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि, पार्टी ने अपने दो प्रदेशों के संगठन महासचिवों को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग संभागों में तैनात कर दिया है. पार्टी आलाकमान ने झारखंड प्रदेश बीजेपी के संगठन महासचिव कर्मवीर को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की जिम्मेदारी देकर इस क्षेत्र में आने वाले 7 जिलों की चुनावी कमान सौंप दी है. बस्तर संभाग में आने वाले 7 जिलों में छत्तीसगढ़ राज्य की 12 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटें आती हैं.

पश्चिम बंगाल के नेता को मिला बिलासपुर संभाग
इसके साथ ही पार्टी ने पश्चिम बंगाल प्रदेश बीजेपी के संगठन महासचिव सतीश धोंड को बिलासपुर संभाग का दायित्व सौंपा है. बिलासपुर संभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 8 जिले आते हैं जिसमें 25 विधानसभा और 4 लोकसभा की सीटें आती हैं. इसके अलावा पार्टी ने बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल को छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग का दायित्व दिया. इस संभाग के अंतर्गत आने वाले राज्य के 6 जिलों के 19 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर चुनावी रणनीति को जमीनी धरातल पर सौंपने की जिम्मेदारी सौंपी है.

बीजेपी ने बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को दुर्ग संभाग का दायित्व सौंपा है. दुर्ग संभाग में आने वाले जिलों की संख्या 8, विधानसभा सीटों की संख्या 20 और लोकसभा सीटों की संख्या 2 है. बीजेपी ने झारखंड के विधायक अनंत ओझा को सरगुजा संभाग का दायित्व सौंपा है. इस संभाग के अंतर्गत 6 जिले, प्रदेश की 14 विधानसभा और एक लोकसभा सीट आती है.

Chhattisgarh: जब चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे से टकराए बीजेपी-कांग्रेस के नेता, देखें फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget