एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections: चुनाव में AI का इस्तेमाल कर रही बीजेपी और कांग्रेस, सोशल मीडिया रील्स से लड़ रही चुनावी जंग

Chhattisgarh Elections 2023 News: चुनाव प्रचार के लिए राष्ट्रीय पार्टियां हाइटेक तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं. एक-दूसरे से आगे बढ़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल कर रही हैं.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में पहले चरण में  होने वाला विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) का प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है. बस्तर में राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों ने इस बार अपने चुनाव अभियान के तरीकों में बड़ा बदलाव किया है. सभी जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के आईटी सेल (IT Cell) सोशल मीडिया पर वार-पलटवार कर रहे हैं. अपने प्रतिद्वंद्वियों को जवाब देने के लिए दोनों दल एआई से बनीं क्रिएटिव तस्वीरें, वीडियो, रील्स और कार्टून साझा कर रहे हैं.

बस्तर की 12 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दोनों राजनीतिक पार्टियों ने संभाग मुख्यालय जगदलपुर में अपना प्रमुख कार्यालय बनाया है, बीजेपी ने वॉर रूप के लिए अलग से एक निजी भवन भी लिया है. जहां एक टीम बीते कई हफ्तों से यहां काम कर रही है. इधर एआई के मामले में बीजेपी कांग्रेस से आगे निकलती नजर आ रही है. इस वॉर रूम में अलग-अलग इलेक्शन एक्सपर्ट चुनावी गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं.

कांग्रेस ने अपने वॉर रूम में चुनाव प्रचार को 360 डिग्री चलाने के लिए अलग-अलग यूनिट तैयार की है. बीजेपी ने इसके लिए पहले से तैयारी कर ली थी, बीजेपी के 40 कार्यकर्ताओं ने ट्रेनिंग लेकर इस पर काम करना शुरू कर दिया है.

प्रत्याशियों को जनता से सीधे जोड़ने की पहल
इस चुनाव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके सभी वोटर्स और प्रत्याशी के बीच पर्सनल कनेक्ट बनाया जा रहा है. इस टेक्नोलॉजी से प्रत्याशी को एक ही समय में व्यक्तिगत रूप से हजारों वोटर्स से जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया प्रबंधन टीम सरकार के संदेश को पहुंचाने के साथ ही विपक्ष की कमियों को हर नागरिक के मोबाइल फोन तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है. जानकारी के मुताबिक अब तक बस्तर संभाग में 1200  से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप्स, 5 हजार ब्रॉडकास्ट के अलावा, बड़ी संख्या में आधिकारिक और समर्थित फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म  संचालित हो रहे हैं.

य़े भी पढ़ें-  Chhattisgarh Election 2023: संजय निरुपम ने PM मोदी को बताया 'ईडी पुरुष', बोले- इस बार फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget