एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: सरकारी कर्मचारी कर रहा था राजनीतिक दल का प्रचार-प्रसार, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सस्पेंड

Chhattisgarh Election 2023 News: विधानसभा चुनाव के दौरान शासकीय कर्मचारी के द्वारा राजनीतिक पार्टी के प्रचार-प्रसार में शामिल होने की शिकायत पर दुर्ग कलेक्टर ने बड़ी कार्यवाही की है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान शासकीय कर्मचारी के द्वारा राजनीतिक पार्टी के प्रचार-प्रसार में शामिल होने की शिकायत पर दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र मीणा ने बड़ी कार्यवाही की है. शिकायत की जांच करने के बाद शासकीय कर्मचारी के द्वारा राजनीतिक पार्टी के प्रचार-प्रसार में शामिल होना पाया गया. जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल शासकीय कर्मचारी को निलंबित कर दिया है.

शासकीय कर्मचारी ने बीजेपी का किया प्रचार प्रसार

दरअसल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने राजनीतिक पार्टी के प्रचार प्रसार में शामिल शासकीय कर्मचारी सहायक लेखापाल रोहित कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग में पदस्थ सहायक लेखापाल रोहित कुमार वर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्लोगन के तर्ज पर वाटसअप ग्रुप में स्लोगन डाले जाने की शिकायत मिली थी.

इन धाराओं के तहत की गई करवाई

जांच में यह शिकायत सही पाई गई जो की छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत होने से दंडनीय है और निर्वाचन कर्तव्यों के दौरान उनके इस कृत्य पर 1951 की धारा 20क तथा सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी. सहायक लेखापाल  रोहित कुमार वर्मा का निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मुख्यालय दुर्ग होगा.

3 दिसंबर को आएगा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर दो चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान हुआ था जिसमें 20 सीट शामिल थी. वहीं दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान हुआ था जिसमें 70 सीटों के लिए मतदान किया गया. उससे पहले सभी राजनीतिक दल के नेता प्रचार प्रसार में जुटे हुए थे. उन्हीं प्रचार प्रसार में सरकारी कर्मचारी भी राजनीतिक प्रचार प्रसार में संलिप्त पाई गई है. जिस पर यह कार्रवाई की गई है. छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीटों के लिए किए गए मतदान की गणना 3 दिसंबर को होगा. जिसमें पता चल पाएगा कि छत्तीसगढ़ में मतदाताओं ने किस पार्टी को अपना बहुमत दिया है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
इंडिगो के मिसमैनेजमेंट से बेंगलुरु में छूटा बहरीन के यात्री का बैग, अब कंपनी से कर दी ये डिमांड
इंडिगो के मिसमैनेजमेंट से बेंगलुरु में छूटा बहरीन के यात्री का बैग, अब कंपनी से कर दी ये डिमांड
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
'द फैमिली मैन' के मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सीरीज होगी और भी इंट्रेस्टिंग
'द फैमिली मैन' के मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सीरीज होगी और भी इंट्रेस्टिंग

वीडियोज

Indigo Flight News: हवाई टिकटों के मनमाने किराए पर क्या है सरकार का एक्शन ? | abp News
Khabar Filmy Hain : Bollywood सितारें नजर आए फ़ैशन  गोल्स में,  सभी अलग- अलग अंदाज़ में दिखे
Saas Bahu Aur Saazish: मैं तुलसी से प्यार करता हूं Noinaका दिल हुआ चकनाचूर
IPO Alert: Wakefit Innovations IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Indigo Flight News:  इंडिगो की गड़बड़ी से रुका गायिका उषा उत्थुप का मेगा शो|  Flight Cancellation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
इंडिगो के मिसमैनेजमेंट से बेंगलुरु में छूटा बहरीन के यात्री का बैग, अब कंपनी से कर दी ये डिमांड
इंडिगो के मिसमैनेजमेंट से बेंगलुरु में छूटा बहरीन के यात्री का बैग, अब कंपनी से कर दी ये डिमांड
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
'द फैमिली मैन' के मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सीरीज होगी और भी इंट्रेस्टिंग
'द फैमिली मैन' के मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सीरीज होगी और भी इंट्रेस्टिंग
'जिस तरह अच्छे और बुरे टेररिस्ट होते हैं, उसी तरह...', पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर पर एस जयशंकर का तंज
'जिस तरह अच्छे और बुरे टेररिस्ट होते हैं, उसी तरह...', पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर पर एस जयशंकर का तंज
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश; एयरलाइन को कब तक देना होगा पैसा?
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश
इसे देख दिमाग बंद कर देगा काम करना! स्टेज पर हसीना ने लगाए जोरदार ठुमके तो दिल हार बैठे यूजर्स- वीडियो वायरल
इसे देख दिमाग बंद कर देगा काम करना! स्टेज पर हसीना ने लगाए जोरदार ठुमके तो दिल हार बैठे यूजर्स- वीडियो वायरल
घर बैठे ऐसे रिन्यू करा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस, जान लें कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी
घर बैठे ऐसे रिन्यू करा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस, जान लें कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी
Embed widget