एक्सप्लोरर

Assembly Election Voting: घर से निकला था वोट डालने, भीड़ देख कर रुका और हाथी ने कुचल कर मार डाला

Chhattisgarh Election 2023: घर से मतदान करने निकले 25 वर्षीय उमेंद्र सिंह को हाथी ने बुरी तरह कुचल दिया. डीएफओ प्रभाकर ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देकर उन्हें ढांढस बंधाया.

Chhattisgarh Elephant Crushes Man: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग आज यानी शुक्रवार (17 नवंबर) को चल रही है. पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है. तो वहीं, बाकी के 70 सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है. ऐसे में मतदाता अपने भारी संख्या में वोटिंग करने पहुंच रहे हैं. इस बीच कोरिया वन मंडल के अंतर्गत खड़गवां परिक्षेत्र में वोट देने निकले एक ग्रामीण को एक हाथी ने कुचल कर मार डाला. सूचना मिलने पर कोरिया वन मंडल की डीएफओ प्रभाकर खलखो मौके पर पहुंचीं. डीएफओ ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देकर उन्हें ढांढस बंधाया. शुक्रवार सुबह 11.00 बजे के आसपास खड़गवां के ग्राम मंगोरा के पास बभनी नदी और हसदेव नदी के संगम पर एक हाथी विचरण कर रहा था. उसे देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए थे. 

दरअसल, छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक बढ़ गया है. शुक्रवार (17 नवंबर) को एक हाथी ने एक ग्रामीण की कुचलकर मार डाला. 25 वर्षीय उमेंद्र सिंह घर से मतदान करने के लिए निकला था. तभी उसकी नजर भीड़ पर पड़ी. वह भीड़ देखकर रुक गया. वहीं, हाथी भारी भीड़ को देखकर अचानक दौड़ पड़ा. इससे वहां हड़कंप मच गया और लोगों में अफरा तफरी मज गई. हाथी को दौड़ते देख सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच उमेंद्र के पास पहुंचा और उसे दौड़ते हुए कुचल दिया. जिसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मैके पर ही मौत हो गई. 

छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और सारी जानकारी डीएफओ को दी गई. वहीं इस घटना के बाद मतदाताओं में दहशत का माहौल बना हुआ है. बता दें कि छत्तीसढ़ में हाथियों के हमलने कम नहीं हो रहे हैं. यहां बीते चार महीने में कई ग्रामीणों ने अपनी जान गवा दी है. कुछ दिन पहले ही हाथियों गांव के एक मिट्टी के घर के दीवार को गिरा दिया था. जिससे मलबे के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. इसके अलावा धनतेरस के दिन ही मरवाही के उषाड़ बीट गांव में हाथी ने किसान दंपति पर हमला कर दिया था. दोनों पति-पत्नी धान की कटाई के बाद खलिहान में अपनी फसल की देखरेख करने के लिए तंबू लगाकर रह रहे थे. इसी दौरान रात को हाथी खलिहान में घुसा और उन पर हमला कर दिया था. हाथी के हमले से किसान की मौके पर मौत हो गई थी. वहीं पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

सुरक्षा के बावजूद हाथी ने लिए मतदाता की जान 

दरअसल, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी लेकिन इसके बाद भी एक मतदान करने निकले एक ग्रामीण को एक हाथी ने कुचलकर मार डाला. बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण  में 958 उम्मीदवार हैं. दूसरे चरण के मतदान के लिए 18,800 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोट डाला जा रहा है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को हुआ था. 7 नवंबर को पहले चरण में 20 सीटों के लिए मतदान हुआ था. बता दें कि छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: CM भूपेश बघेल का बड़ा दावा, बोले- 'लाख दावे कर ले BJP, ये लड़ाई दो तरफा है ही नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget