एक्सप्लोरर

Mahadev Betting App Case: ED के दावे पर डिप्टी सीएम TS सिंहदेव का पलटवार, बोले- 'अगर भूपेश बघेल के खिलाफ सबूत है तो...'

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल को लेकर ईडी के दावों पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि, चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है और हमने मान लिया है कि ईडी इस तरह से कार्रवाई करेगी, ताकि कांग्रेस को नुकसान हो.

Mahadev Sattebaji App Case: छत्तीसगढ़ में चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इस बीच केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (ED) ने बड़ा दावा किया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार (3 नवंबर) को कहा कि, महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को अब तक 508 करोड़ रुपये दिए हैं. ऐसे में अब ईडी के इस दावे पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (T. S. Singh Dev)
ने पलटवार किया है. 

दरअसल, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, ईडी अब कहानी गढ़ने में लगी हुई है. अगर सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ आपके पास सबूत है, तो सबूत के साथ आएं और कार्रवाई करें. डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है और हमने मान लिया है कि ईडी इस तरह से कार्रवाई करेगी, ताकि कांग्रेस को नुकसान हो. ऐसे में ईडी ने सीएम भूपेश बघेल को बदनाम करने के लिए एक और कहानी शुरू कर दी है.

'बोफोर्स घोटाले की तरह बेबुनियाद आरोप लगाए हैं'
टीएस सिंहदेव ने भूपेश बघेल के खिलाफ ईडी के आरोपों को निंदनीय बताते हुए कहा, यह वही ईडी है जिसने पार्टी के सत्र से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस के खिलाफ अपनी कार्रवाई शुरू की थी. यह वही ईडी है जिसके अधिकारियों के पास अवैध धन पाया जा रहा है. टीएस सिंहदेव ने कहा कि, ये आरोप बोफोर्स घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की तरह ही निराधार है. जब तक आरोप साबित नहीं हो जाते तब तक यह बेबुनियाद है. आपने बोफोर्स घोटाले में राजीव गांधी पर बेबुनियाद आरोप लगाए और उनकी मौत के दस-बारह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी. इस मामले में क्या कोई तथ्य है? 

ईडी ने क्या कहा?
दरअसल, ईडी ने गुरुवार (2 नवंबर) को ही छत्तीसगढ़ में पांच करोड़ 39 लाख रुपये महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में नकद जब्त किए थे. इसमें 15.59 करोड़ रुपये का मिला बैंक बैलेंस भी फ्रीज/जब्त किया गया. ईडी ने बयान में कहा, “असीम दास से पूछताछ, उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच और शुभम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक) के भेजे गए ईमेल की पड़ताल से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं. पता चला है कि महादेव ऐप के प्रमोटर भूपेश बघेल को अतीत में नियमित तौर पर भुगतान करते रहे हैं और अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है.” एजेंसी ने बताया कि असीम दास पैसे पैसे का लेन-देन करने वाला है. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh BJP Manifesto: छत्तीसगढ़ में बीजेपी का 'संकल्प पत्र' जारी, विवाहित महिलाओं को 12000 रुपये, रामलला दर्शन योजना का वादा, पढ़ें बड़े ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget