एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, 10 जून से 27 जून तक होगी EVM की चेकिंग

Chhattisgarh Election 2023 Date: छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी शुरू हो गई है.एफएलसी (First Level Checking) 10 जून से 27 जून तक किया जाएगा.

Chhattisgarh  Elections 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी शुरू हो गई है. राज्य के 33 जिलों में एक लाख 27 हजार से भी ज्यादा ईवीएम/वीवीपीएटी मशीन वोटिंग होगी. इसकी एफएलसी (First Level Checking) 10 जून से 27 जून तक किया जाएगा. इसके लिए राजधानी रायपुर में जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजर्स को ट्रेनिंग दी गई है.

राज्य के निर्वाचन अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए कार्यशाला

दरअसल सोमवार को राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट में निर्वाचन आयोग की कार्यशाला रखी गई थी. छत्तीसगढ़ के निर्वाचन अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी,हैदराबाद के अधिकारियों ने एफएलसी के साथ ईवीएम की हैंडलिंग और जरूरी प्रक्रियाओं की ट्रेनिंग दी है. इस कार्यशाला में उन्हें कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपीएटी से संबंधित प्रशासनिक और तकनीकी प्रकियाओं के बारे में जानकारी दी गई. 

2,000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए हाथ पैर मार रहे नक्सली, सरकार के फैसले से मची खलबली, अब ले रहे इनका सहारा

EVM-VVPAT की जांच लिए इंजीनियरों की 26 टीम बनाए गए

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राज्य के सभी जिलों में ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच के लिए शेड्यूल जारी किया गया है. इसके लिए इंजीनियरों के 26 दलों का गठन किया गया है. ये दल निर्धारित तारीखों में संबंधित जिलों का जाकर जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और एफएलसी सुपरवाइजर्स के सहयोग से एफएलसी की प्रक्रिया पूरी करेंगी.

33 जिलों में इन तारीखों को होगी एफएलसी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामनुजगंज, बस्तर, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जशपुर, कबीरधाम, कोंडागांव, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा, कांकेर, जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले में 10 जून से 27 जून के बीच ईवीएम/वीवीपीएटी की एफएलसी की जाएगी. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 10 जून से 15 जून, मुंगेली में 16 जून से 23 जून, सक्ती में 10 जून से 17 जून, सांरगढ़-बिलाईगढ़ में 18 जून से 24 जून, कोरिया में 10 जून से 14 जून, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 15 जून से 23 जून, नारायणपुर में 10 जून से 13 जून, सुकमा में 14 जून से 17 जून, दंतेवाड़ा में 18 जून से 22 जून, बीजापुर में 23 जून से 26 जून, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 10 जून से 17 जून और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 18 जून से 23 जून तक एफएलसी की जाएगी.

छत्तीसगढ़ में 1 लाख 27 हजार से अधिक EVM/ VVPAT मशीन

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कार्यशाला में बताया कि राज्य में उपलब्ध कुल एक लाख 27 हजार 444 ईवीएम और वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच(FLC) का कार्य सभी जिला मुख्यालय में आने वाले 10 जून से 27 जून तक किया जाएगा. इस कार्यशाला में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी पर्यवेक्षकों को एफएलसी की प्रक्रिया के संबंध में पूरी जानकारी दी गई है.

अक्टूबर के पहले पखवाड़े लागू हो सकता है आचार संहिता

गौरतलब है कि इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले है. राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए नवंबर दिसंबर में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले पखवाड़े में ही आचार संहिता लागू कर दी जाएगी.यानी छत्तीसगढ़ चुनावी मुहाने में खड़ी है. राज्य में कांग्रेस की सरकार है. लेकिन इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है. क्योंकि कांग्रेस -बीजेपी के साथ अब आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतर रही है. इसके अलावा राज्य की क्षेत्रीय पार्टी जेसीसी जे भी चुनावी तैयारी में जुट गई और बहुजन समाज पार्टी का भी राज्य के कुछ सीटों में पकड़ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget