एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में कमजोर कड़ियों पर फोकस, नए चेहरों पर दांव! जानें- क्या है BJP का नया ABCD फॉर्मूला?

Chhattisgarh: कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए BJP के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए नया फॉर्मूला अपनाया गया है. इसके अनुसार ABCD में विधानसभा सीटों को बांटा गया है.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने नए फार्मूले का उपयोग किया है. बीजेपी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के लिए ABCD कैटेगरी का नया फॉर्मूला अपनाया है. इसमें D कैटेगरी के 21 सीटों पर बीजेपी ने चुनाव से पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने इसमें उन विधानसभा क्षेत्रों को रखा है, जहां उसे लगातार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. इस फार्मूले की जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दी.

दरअसल, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और महामंत्री ओपी चौधरी गुरुवार रात रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. वहीं अरुण साव के रायपुर पहुंचने के पहले 90 में से 21 प्रत्याशियों की पहली सूची बीजेपी ने जारी कर दी है. इसमें बीजेपी ने पुराने चेहरे को पूरी तरह से साइड लाइन कर दिया और नए चेहरे को मौका दिया है. छत्तीसगढ़ की राजनीतिक में ये पहली बार हुआ कि चुनाव घोषणा के पहले ही बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

बीजेपी ने लिया ये संकल्प

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रायपुर एयरपोर्ट पर प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर कहा कि, बीजेपी हर चुनाव को चुनौती के रूप में लेती है और गंभीरता से चुनाव लड़ती है. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में नए और युवा चेहरों के साथ महिला और अनुभवी प्रत्याशी भी हैं. बीजेपी ने अच्छा चयन किया है. हम इस संकल्प के साथ चुनाव मैदान में हैं कि राज्य की अत्याचारी भूपेश बघेल की सरकार को जनता से मुक्ति दिलाएंगे.

ABCD के फार्मूले पर क्या बोले अरुण साव

ABCD कैटेगरी में विधानसभा सीटों को बांटने की चर्चा पर अरुण साव ने कहा कि लगातार दो विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत नहीं पाई है.इस वजह से उन सीटों को प्राथमिकता से पहली सूची में घोषित किया गया है. इससे हमारे प्रत्याशियों को चुनाव के प्रचार के लिए अधिक समय मिलेगा और वो जनता के बीच पहुंच पाएंगे. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन विधानसभा में लोकसभा सांसद विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर उन्होंने कहा कि, विजय बघेल ने 2008 में भूपेश बघेल को हराया था. साथ ही लोकसभा चुनाव में भी विजय बघेल को पाटन विधानसभा में बढ़त मिली है. ऐसे में इस बार निश्चित रूप से पाटन विधानसभा भी बीजेपी जीतेगी और खरसिया विधानसभा भी इस बार इतिहास रचेगा.

क्या बीजेपी का नया ABCD फॉर्मूला?

गौरतलब है कि बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए नया फॉर्मूला अपनाया गया है. इसके अनुसार ABCD में विधानसभा सीटों को बांटा गया है. इसमें A कैटेगरी में वो सीट हैं जिससे बीजेपी हमेशा जीती है. B कैटेगरी में वो सीटें हैं, जिसमें कभी हार तो कभी बीजेपी की जीती हुई है. वहीं C कैटेगरी में वो सीट है जिसमें बीजेपी दो बार लगातार हारी है और D कैटेगरी में वो सीटें हैं जहां बीजेपी जीती ही नहीं है. अभी जारी हुई पहली लिस्ट में बीजेपी ने लगातार हारने वाली सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: नेशनल हाईवे के किनारे जंगल में हाथियों ने डाला डेरा, दहशत में राहगीर, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट से होटल कारोबारी बेहाल, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना
छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट से होटल कारोबारी बेहाल, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 4 स्मारक ध्वस्त, IED बरामद
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 4 स्मारक ध्वस्त, IED बरामद

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
Israel Al Aqsa Mosque: रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget