एक्सप्लोरर

Durg News: दुर्ग में 4 दिन से लापता हुए छात्र का नहीं लग रहा सुराग, मामला अब बन चुका है मिस्ट्री

Durg News: दुर्ग में 4 दिन से लापता इंजीनियरिंग छात्र का अब तक नहीं मिला कोई सुराग नहीं लगा है. मामले में पुलिस अब तक 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है.

दुर्ग जिला के चंदखुरी गांव के फार्महाउस से कुछ ही दूरी से लापता हुआ इंजीनियरिंग छात्र शिवांग चंद्राकर को लापता हुए 4 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस अबतक लापता छात्र को ढूंढ पाने में नाकाम साबित हुई है. दरअसल 6 दिसंबर को शिवांग चंद्राकर रोज अपने घर रिसाली से चंदखुरी अपने फॉर्म हाउस सुबह 10 बजे निकलता था और शाम को 7 बजे तक वापस रिसाली अपने घर पहुंच जाता था. लेकिन 6 तारीख को शिवांग चंद्राकर घर से तो निकला लेकिन फॉर्म हाउस से वापस घर नहीं पहुंचा. जब काफी देर हो गई तो उसके परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया. लेकिन फोन स्विच ऑफ आ रहा था, फिर परिजनों ने आस-पास उसके दोस्तों से पूछताछ की. लेकिन किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल रही थी. फिर जाकर परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलगांव थाना पुलिस को दी.

पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई. पुलिस की जांच में अब तक यह बात सामने आई है कि चंदखुरी स्थित फार्महाउस के कुछ ही दूरी पर इंजीनियर छात्र शिवांग चंद्राकर की मोटरसाइकिल जमीन पर गिरी हुई हालत में मिली है. फिलहाल पुलिस इस पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी नहीं मिल रहा सुराग 

इस घटना को लेकर दुर्ग पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है लेकिन पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला है. पुलिस के आला अधिकारी भी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं. अब तक की जांच में दुर्ग पुलिस 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है, साथ ही कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है, लेकिन अबतक पुलिस को कोई भी अहम सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस लापता छात्र के मोबाइल नंबर को भी ट्रेस कर रही है, फिलहाल अभी मोबाइल बंद बताया जा रहा है, जिसकी वजह से पुलिस को मोबाइल नंबर ट्रेस करने में भी दिक्कत आ रही है.

अपहरण की है आशंका

27 वर्षीय शिवांश चंद्राकर के लापता हुए 4 दिन बीत चुके हैं. लगातार उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है. हालांकि पुलिस उसके नंबर को लगातार ट्रेस कर रही है लेकिन जिस तरह से इस घटना को 4 दिन बीत चुके हैं, कहीं ना कहीं अपरहण की आशंकाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. इंजीनियरिंग छात्र शिवांश चंद्राकर को लापता हुए 4 दिन से अधिक समय बीत चुका है. अब भी पुलिस के हाथ खाली है पुलिस को अब तक कोई भी अहम सुराग इस घटना को लेकर नहीं मिला है. हालांकि एडिशनल एसपी संजय ध्रुव का का कहना है कि पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है. लगातार इस घटना पर नजर बनाए हुए है. पुलिस की कई टीमें भी इस घटना को लेकर काम कर रही हैं. जल्द ही इस घटना का खुलासा हो जाएगा. दुर्ग पुलिस ने लापता हुए इंजीनियरिंग छात्र का एक पोस्टर भी बनवाया है और उसे सभी जगहों पर लगा रहे हैं. पुलिस ने इस पोस्टर में लिखा है कि इंजीनियरिंग छात्र शिवांग की सूचना जो भी देगा उसे दुर्ग पुलिस अधीक्षक के द्वारा ₹10000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

देश में Omicron वेरिएंट के अब तक 25 मामलों की हुई पुष्टि, सरकार ने दी ये चेतावनी

Farmers Protest: आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई में क्या किसानों की गई जान? संसद में सरकार ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget