एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: स्कूल एलॉट के बाद भी जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नहीं मिल रही थी ज्वाइनिंग, अब DPI ने दी सफाई

CG Assistant Teacher Recruitment: कैंडिडेट्स ने आरोप लगाया कि जनरल कैटेगरी वालों को जानबूझकर नियुक्ति नहीं दी जा रही है, जबकि  उनका दस्तावेज सत्यापन के बाद उन्हें स्कूल भी एलॉट भी हो गया था. 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सहायक शिक्षक की परीक्षा क्लियर कर चुके जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति नहीं दिए का जाने का मामला सामने आया था. जिसको लेकर पीड़ित कैंडिडेट्स ने एबीपी न्यूज से अपना दर्द बयां किया और न्याय दिलाने की अपील की. इस संबंध में सरगुजा (Surguja), बिलासपुर (Bilaspur) और रायपुर (Raipur) के कई जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स ने बताया था कि जून ने एग्जाम हुआ था और सितंबर माह में काउंसलिंग कराई गई. 

कैंडिडेट्स ने बताया था कि इसके बाद उन्हें स्कूल भी एलॉट हो गया था, लेकिन जहां स्कूल एलॉट हुआ वहां के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जानकारी मिली थी अभी जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियुक्ति नहीं दी जा रही है. तब एक शिक्षक के रूप में अपना कैरियर शुरू करने का सपना देख रहे जनरल कैटेगरी के युवाओं को झटका लगा. कैंडिडेट्स ने आरोप लगाया कि जनरल कैटेगरी वालों को जानबूझकर नियुक्ति नहीं दी जा रही है, जबकि  उनका दस्तावेज सत्यापन के बाद उन्हें स्कूल भी एलॉट भी हो गया था. 

एबीपी न्यूज की खबर का हुआ असर
वहीं सहायक शिक्षक के लिए चयनित कैंडिडेट्स के मसले को लेकर एबीपी न्यूज ने "शिक्षक पद पर चयनित जनरल कैटेगरी कैंडिडेट को झटका, स्कूल एलाट पर नहीं मिला ज्वाइनिंग लेटर" नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की और संबंधित अफसरों तक पीड़ित कैंडिडेट्स की मांग पहुंचाई. एबीपी न्यूज की खबर के बाद लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने मामले को संज्ञान लिया और बताया कि सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के क्रम में सभी श्रेणी के कैंडिडेट्स को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है. 

अधिकारियों ने क्या बताया
दस्तावेज सत्यापन के उपरांत पात्र कैंडिडेट्स को उनकी मेरिट के अनुसार रैंक और उपलब्ध पदों के आधार पर नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं. बताया गया कि यदि अन्य पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट की मेरिट में रैंक सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट से उपर है, तो उसे अनारक्षित श्रेणी में नियुक्ति की पात्रता है. वहीं अधिकारियों ने बताया कि नियुक्ति की कार्यवाई शीघ्र पूर्ण करने के लिए उपलब्ध पदों से अधिक कैंडिडेट्स को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया था. 

अनारक्षित संवर्ग में नियुक्ति नहीं मिल पाई क्योंकि...
उन्होंने बताया कि इस कारण सामान्य श्रेणी के कुछ ऐसे कैंडिडेट्स जिनके रैंक अन्य पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के रैंक से नीचे थी, उन्हें अनारक्षित संवर्ग में नियुक्ति नहीं मिल पाई है क्योंकि अनारक्षित संवर्ग के पद भर गए हैं. यहां स्पष्ट किया गया है कि अनारक्षित संवर्ग में नियुक्ति प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स से उपर रैंक वाले किसी भी श्रेणी का कोई कैंडिडेट नहीं छूटा है. 

वहीं अनारक्षित संवर्ग में नियुक्ति प्राप्त करने वाले कैंडिडेट की अंतिम रैंक 2005 है. अधिकारियों ने बताया कि यदि इस रैंक से उपर का कोई अभ्यर्थी नियुक्ति से छूटा है और दस्तावेज सत्यापन में उसे पात्र पाया गया है, तो ऐसा व्यक्ति संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है.

Chhattisgarh Election 2023: बस्तर में पीएम की सभा के बाद बीजेपी-कांग्रेस में शुरू हुई जुबानी जंग, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget