एक्सप्लोरर

सुकमा में CRPF के हवलदार ने गोली मारकर की खुदकुशी, दो दिन पहले ही घर से हुई थी वापसी

Sukma News: सुकमा में शनिवार को एक बार फिर सुरक्षा बल के जवान की खुदकुशी का मामला सामने आया है. गौरतलब है कि पिछले तीन महीने में अब तक पांच जवानों ने खुदकुशी कर ली है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दर्दनाक घटना घटी है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी ली. मृतक की पहचान 44 वर्षीय हवलदार विपुल भूयान के तौर पर हुई है. विपुल भूयान सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन में हवलदार पद पर तैनात थे. घटना गादीरास गांव में सीआरपीएफ शिविर की है. मृतक असम के रहने वाले थे. दो दिन पहले घर से वापसी के बाद भूयान ने ड्यूटी ज्वाइन की थी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया.

शौचालय में गोली की आवाज सुनकर सहकर्मी दौड़े. मौके पर जवान खून से लथपथ पड़े थे. सहकर्मियों ने आनन फानन जवान को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सीआरपीएफ के हवलदार को मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भूयान ने शिविर के शौचालय में एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली. खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है. गौरतलब है कि तीन महीने में सुरक्षा बलों के जवानों की कथित खुदकुशी का पांचवां मामला है.

सुकमा में सीआरपीएफ के जवान ने की खुदकुशी

3 सितंबर को को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक आरक्षक ने कांकेर जिले में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी. 27 अगस्त को दुर्ग जिले में एक अन्य एसएसबी जवान की खुदकुशी का मामला सामने आया था. 26 अगस्त को दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ के एक हवलदार ने कथित तौर पर सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली थी. 20 जून को कांकेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की खुदकुशी से से मौत हो गई थी. सुरक्षा बलों के जवानों में खुदकुशी की प्रवृत्ति से विशेषज्ञ भी हैरान हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद खुलासा हो पायेगा कि हवलदार विपुल भूयान आत्मघाती कदम उठाने पर क्यों मजबूर हुए. 

Chhattisgarh: नक्सलियों के हौसले बुलंद! सुकमा में सुरक्षाबलों के कैंप पर किया हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget