एक्सप्लोरर

टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस, कहा- बीजेपी शासित राज्यों को दी गई ज्यादा वैक्सीन

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने टीकाकरण के आंकड़ों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. मोहन मरकाम ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों को ज्यादा वैक्सीन दी गई है.

केंद्र सरकार की ओर से कथित तौर पर जारी टीकाकरण के आंकड़ों को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. इन आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी शासित राज्यों का प्रदर्शन, कांग्रेस और उसके सहयोगियों के शासन वाले राज्यों से बेहतर है. इसको लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. मोहन मरकाम ने कहा कि राज्यों को वैक्सीन उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है. मरकाम ने ये भी कहा कि गैर बीजेपी शासित राज्यों में पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई गई.

मरकाम ने एजेंसी से बात करते हुए कहा, "केंद्र सरकार को राज्यों को वैक्सीन उपलब्ध करानी होती है. जिन राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं वहां केंद्र ने ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराई और जिन राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार हैं उन राज्यों में कम वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है.

राज्य में टीकाकरण अभियान को लेकर उन्हेंन सीएम भूपेश बघेल की तारीफ भी की. मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को केंद्र से जितनी भी वैक्सीन मिली. राज्य सरकार ने ये सुनिश्चित किया कि सभी के लिए वैक्सीन पर्याप्त रूप से उपलब्ध हो.

कहां कितना टीकाकरण?
टीकाकरण के आंकड़े साझा करते हुए सूत्रों ने बताया कि राजस्थान में 84.2 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक लगा दी गई है जबकि 46.9 फीसदी आबादी का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है. वहीं पश्चिम बंगाल में 86.6 प्रतिशत लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं और 39.4 फीसदी लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है. तमिलनाडु में यह आंकड़ा 78.1 और 42.65 फीसदी, महाराष्ट्र में 80.11 व 42.5 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 83.2 तथा 47.2 फीसदी है. सूत्रों ने बताया कि झारखंड में पहली और दोनों खुराक लेने वाली आबादी का प्रतिशत क्रमश: 66.2 और 30.8 और पंजाब में 72.5 और 32.8 है.


स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की वेबसाइट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कोरोना की 1,64,06,721 पहली खुराक दी जा चुकी है. वही, 93,70,586 दूसरी खुराक दी गई है. इस तरह कुल 2,57,77,307 वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.

ये भी पढ़ें:

UP News: मुरादाबाद में बदमाशों ने बारातियों से की लूटपाट, एक की उंगली काट उड़ा ले गए लाखों का सामान, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Jharkhand: देवघर में कोविड टीकाकरण के दौरान शख्स ने जमकर मचाया उत्पात, तोड़ दी वैक्सीन की शीशियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget