एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: केंद्रीय जांच एजेंसियों पर फिर भड़के सीएम बघेल, कहा- अमानवीय व्यवहार के खिलाफ उठाएंगे आवाज

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वे (ईडी, आईटी) अपनी सीमा से बाहर जाकर काम कर रहे हैं. जानकारी मिल रही है कि लोगों को डंडों से पीटा जा रहा है, कुछ लोगों की सुनने की क्षमता चली गई है, तो कुछ को बिना भोजन/पानी के रखा जा रहा है. यह अमानवीय है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई सरकार/अदालत इसकी अनुमति देगी. सीएम भूपेश ने साफ किया है कि हम इन शिकायतों के बारे में केंद्र को अवगत कराएंगे.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर से ईडी की रेड जारी है. कोयला ट्रांसपोर्ट परमिट में गड़बड़ी के आरोप में सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई और 3 कारोबारियों को ईडी ने गिरफ्तार किया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही छापेमारी पर गंभीर आरोप लगाया है.

उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया ''केंद्रीय एजेंसियों के अवैधानिक कृत्यों से भाजपा समर्थक नागरिक भी पीड़ित हैं लेकिन भाजपा अपने लोगों के साथ भी खड़ी नहीं हो रही है. मैं पूरी जिम्मेदारी से प्रदेश के सभी नागरिकों को आश्वस्त करता हूं कि ऐसी किसी भी हरकत की जानकारी हमें दें, आपकी सुरक्षा हेतु हम प्रतिबद्ध हैं.''

मुख्यमंत्री ने इससे पहले रविवार को ट्वीट कर कहा था कि ईडी लोगों को जबरन घर से उठा रही है. उनको मुर्गा बनाना, मार-पीट कर दवाब डालकर मन चाहा बयान दिलवाने को बाध्य कर रही है. लोगों को धमकियां दी जा रही हैं कि उनको आजीवन जेल में सड़ना पड़ेगा. इसके अलावा बिना खाना-पानी के देर रात तक रोक कर रखा जा रहा है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को एक के बाद एक लगातार 6 ट्वीट किए और ईडी की जांच पर सवाल उठाया. इसके अलावा उन्होंने ईडी के अधिकारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया. उन्होंने इसकी शिकायत भारत सरकार से करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये हैं. साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में ये भी कहा कि अगर ऐसी शिकायतें आगे भी मिलेंगी तो राज्य पुलिस भी कार्यवाही करेगी. 

इसे भी पढ़ें:

केंद्र से एनक्यूएएस सर्टिफिकेट पाने वाला चौथा राज्य बना छत्तीसगढ़, 57 अस्पतालों को मिल चुका है आश्वासन मानक प्रमाण पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget