एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: एक्शन में सीएम बघेल, भू-अर्जन मामलों के निराकरण में लापरवाही पर गिरी गाज, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड

मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सीएम बघेल रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के सनावल गांव पहुंचे.यहां उन्होंने सनावल के ग्रामीण बैंक का निरीक्षण किया.

Balrampur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात अभियान के तहत रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के सनावल गांव पहुंचे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सनावल के ग्रामीण बैंक का निरीक्षण किया. उन्होंने सनावल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की. मुख्यमंत्री ने ग्राम पचावल और त्रिशूली के बीच पांगन नदी में टूटे हुए पुल के फिर से निर्माण, इसी तरह ग्राम डिंडो से चेरा के बीच और ग्राम डिंडो डूमरपान के बीच छतकरम नदी पर पुल निर्माण की घोषणा की. 

उन्होंने सनावल और रामचंद्रपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना कराने, रामचंद्रपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा की. किसानों की मांग पर  मुख्यमंत्री ने ग्राम गांजर में धान खरीदी केंद्र शुरू कराने की घोषणा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के किसानों को धान खरीदी केंद्र दूर होने से आ रही दिक्कतें इससे दूर होंगी. श्री बघेल ने सनावल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कामेश्वरनगर और शिलाजु में गोठान निर्माण की घोषणा भी की.  

दूरस्थ अंचल में बैंकिंग सेवा विस्तार पर लिया फीडबैक
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण बैंक सनावल का किया निरीक्षण के दौरान किसानों की मांग पर डिंडो और रनहत में ग्रामीण बैक की शाखा खोलने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार होना चाहिए. उन्होंने निरीक्षण के दौरान ऋणमाफी के हितग्राहियों, खातों की संख्या, बैंक सखी और बैंक मित्र द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में दी जा रही बैंकिंग सेवाओं की भी जानकारी ली. इस दौरान 72 वर्षीय मोहम्मद सुलेमान ने कृषि ऋण माफी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट किया. सनावल निवासी मोहम्मद सुलेमान का 56 हज़ार का कृषि ऋण माफ हुआ है. बुजुर्ग सुलेमान ने ऋणमाफी के लिए मुख्यमंत्री को दिल से आशीर्वाद दिया. 

भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही के कारण गिरी गाज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सनावल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनता की शिकायत पर कन्हर अंतर्राज्यीय परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही बरतने के कारण कार्यपालन अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता श्याम बरनई परियोजना मण्डल अम्बिकापुर उमाशंकर राम को निलंबित कर दिया. मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के हितों की रक्षा सर्वाेपरि है, इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा काफी पहले मुआवजे की राशि जारी कर दी गई है, लेकिन अभी तक किसानों को मुआवजे की राशि नहीं मिली है. श्री बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि दो माह के भीतर सभी किसानों को मुआवजे की राशि मिल जानी चाहिए. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा कार्यपालन अभियंता के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है. 

वैक्सीन वैन और बाइक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झण्डी
मुख्यमंत्री ने सनावल में वैक्सीन वैन और बाइक एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. पूर्णता वातानुकूलित इस वैन से बलरामपुर जिले के दूरस्थ अंचलों में भी टीके सुरक्षित पहुंचेंगे. बाइक एम्बुलेंस से पहुंचविहीन इलाकों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेंगी. मुख्यमंत्री ने सनावल ग्राम के निवासी तपसी सिंह के घर पर उनके साथ जमीन पर बैठकर बड़ी आत्मीयता के साथ भोजन ग्रहण किया.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh से गुजरने वाली ट्रेनें रद्द होने पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भारतीय रेलवे को दी ये चेतावनी

Chhattisgarh Politics: बस्तर दौरे पर नाराज दिखे मंत्री टीएस सिंह देव, एसपी, कलेक्टर के नदारद रहने पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget