एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Vaccination: वैक्सीनेशन के लिए करें रजिस्ट्रेशन, 3 जनवरी से बच्चों को लगेगी इस वैक्सीन की डोज

Children Vaccination: छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान तीन जनवरी से शुरू हो रहा है. इसके लिए एक जनवरी से कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत ही गई है.

Corona Vaccination: देशभर में नए साल की शुरुआत के साथ छोटे बच्चों के वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. छत्तीसगढ़ में भी 15 से 18 साल के लाखों बच्चों के टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है. राजधानी रायपुर में आज से बच्चों का कोविन एप पर पंजीयन करा सकेंगे. वहीं तीन जनवरी से बच्चों का वैक्सीनेशन शुरु हो जाएगा. 

16 लाख से अधिक बच्चों को लगेगा वैक्सीन
दरअसल कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के 16 लाख 39 बच्चों को तीन जनवरी से टीके लगाए जाएंगे. इसके लिए पात्र लाभार्थी एक जनवरी से कोविन एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं या सीधे वैक्सिनेशन सेंटर में पर्ची भरकर वैक्सीन लगा सकते हैं. कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि सभी जिलों के टीकाकरण अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है. तीन जनवरी को वैक्सिनेशन प्रारंभ हो जाएगा. इसके साथ 10 जनवरी को हेल्थवर्कर और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज दिया जाएगा. इन लाभार्थियों को केवल को -वैक्सीन ही लगाया जाएगा.

कोविन एप्प में पर रजिस्ट्रेशन शुरू
कोवीन एप्प में वैक्सीन के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर रहे साहेर तमसिल ने बताया की 11 क्लास में पढ़ता है. अभी उसकी उम्र 16 साल है. कोरोना वैक्सीन लगना बहुत जरूरी है. कोरोना केस फिर से बढ़ रहे है तो हमें सुरक्षित होने के लिए वैक्सीन लगना चाहिए. वहीं 15 साल की वर्तिका परमार ने बताया की वो अभी नौवीं क्लास में पढ़ाई कर रही हैं. घर में सभी लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं. दो बहनें अभी वैक्सीन लगना के लिए बची हुई हैं.

रायपुर में डेढ़ लाख बच्चों लगेगी वैक्सीन
राजधानी रायपुर में डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी है. जिला चिकित्सा विभाग के अनुसार टीकाकरण के शुरुआत में 55 सेंटर बनाए गए हैं. ये वैक्सीन सेंटर स्कूल और कॉलेज में बनाए जा रहे हैं. बच्चों को स्कूलों में ही वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है. आगे और वैक्सीन सेंटर को बढ़ाया जाएगा. डेढ़ लाख बच्चों को पहले चरण का टीका 15 जनवरी तक शत प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य के करीब तीन लाख 40 हजार स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 19 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारी जैसे हार्ट, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन, किडनी डिसीज, हीमोडायलिसिस, कैंसर, सिकलसेल, एचआईवी एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित पांच लाख 16 हजार हैं. 60 वर्ष से अधिक आयु के इन लोगों को 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जाएगी. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक के लोगों को दूसरी खुराक लिए नौ महीने या 39 सप्ताह पूरे होने पर तीसरी खुराक दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh Covid-19 Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 190 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले, एक हफ्ते में संक्रमितों की संख्या हुई दुगनी

Durg News: नए साल में अगर आप छत्तीसगढ़ में घूमने जा रहे हैं तो रहे सतर्क, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget