एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: बीएसपी की दूसरी लिस्ट जारी की, एक महिला उम्मीदवार को दिया टिकट

Chhattisgarh BSP Candidate List: मायावती की पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 26 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पिछले चुनाव में पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने अगले महीने होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है. पार्टी के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में सात और 17 नवंबर को होंगे.

बीएसपी नेताओं ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई है. सूची में एक महिला उम्मीदवार भी शामिल है. बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने बताया कि पार्टी ने अब तक 26 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीएसपी ने जिन 17 सीटों के लिए नामों कि घोषणा की है उनमें से नौ अनुसूचित जनजाति (एसटी) और तीन अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं.

Chhattisgarh Opinion Poll 2023: छत्तीसगढ़ में सीएम की पसंद कौन? सर्वे में जनता ने दिया चौंकाने वाला जवाब

सूची के अनुसार पार्टी ने नरेंद्र साहू (भटगांव सीट), इन्नोसेंट कुजूर (पत्थलगांव- एसटी), नारायण रत्नाकर (सारंगढ़ - एससी), सत्यवती राठिया (धरमजयगढ़-एसटी), जगतराम राठिया (रामपुर- एसटी), जयनारायण किशोर ( सरायपाली - एससी), सुफल साहू (खल्लारी), लालचंद पटेल (कुरुद), चैतराम राज (पंडरिया), बहादुर कुर्रे (डोंगरगढ़-एससी), जालम सिंह जुर्री (भानुप्रतापपुर-एसटी), दिनेश कुमार मरकाम (केशकाल-एसटी), गिरधर नेताम (कोंडागांव-एसटी), रामधर बघेल (बस्तर-एसटी), संपत कश्यप (जगदलपुर), अजय कुड़ियाम (बीजापुर-एसटी) और मसा मड़कामी (कोंटा) को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है.

बीएसपी का जीजीपी के साथ गठबंधन

बीएसपी ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया है. सीट-बंटवारे समझौते के अनुसार, बीएसपी और जीजीपी 90 सदस्यीय विधानसभा में 53 और 37 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.

पिछले चुनाव में बीएसपी को मिले थे 3.87 प्रतिशत वोट

पिछले विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. पिछले चुनाव में बीएसपी ने अकेले 3.87 प्रतिशत वोट पाकर दो सीटें- जैजैपुर और पामगढ़ जीती थीं, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी जेसीसी (जे) को 7.6 प्रतिशत वोट मिले और पांच सीटें जीती थीं.

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?

जीजीपी ने 2018 में 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था और असफल रही थी. यहां तक कि 36 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों ने अपनी जमानत भी खो दी थी. पिछले चुनाव में जीजीपी को 1.73 फीसदी वोट मिले थे. बीएसपी का मध्य छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति की आबादी के बीच काफी प्रभाव है. जीजीपी को बिलासपुर और सरगुजा क्षेत्र के कुछ आदिवासी बहुल हिस्सों में समर्थन प्राप्त है. राजनीति के जानकारों के अनुसार, बीएसपी और जीजीपी सत्ताधारी दल कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget