एक्सप्लोरर

Dhamtari: बीजेपी नेता ने की आत्मदाह की कोशिश, केरोसिन डालकर किया हंगामा, वीडियो वायरल

Dhamtari Kerosene Kand: धमतरी जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में आज जमकर हुआ हंगामा, पक्षपात का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की है.

Dhamtari: छत्तीसगढ़ के धमतरी (Dhamtari) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जब एक बीजेपी नेता (BJP)ने जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक के दौरान आत्मदाह (self immolation) करने की कोशिश की है. कुर्सी से छोड़ कर टेबल में बैठ गए और चिल्लाते हुए केरोसिन (kerosene) की बोतल अपनी शरीर में उंडेल दी और नेता ने खुद को आग लगाने की कोशिश करने लगा. इतना देख बैठक में मौजूद बाकी सदस्य हक्का बक्का हो गए और बीजेपी नेता को उबड़ी मुश्किल से रोका गया. लेकिन अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल (video viral) हो रहा है.

बीजेपी नेता ने खुद पर केरोसिन डालकर हंगामा मचाया
दरअसल, हर महीने की तरह इस अगस्त महीने में गुरुवार को जिला पंचायत ने सामान्य सभा की बैठक बुलाई थी. इसमें कांग्रेस और बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए. लेकिन बीजेपी के नेता और जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव बैठक के दौरान 15 वें वित्त की राशि को लेकर हंगामा करने लगे. उन्होंने सत्ता पक्ष के लोगों पर पैसे के आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया. इसी बीच अचानक उन्होंने गुस्से में चुपके से अपने साथ लाए केरोसिन को अपने ऊपर डालने लगे. इस देख कर सामान्य सभा की बैठक में हड़कंप मच गया. जब खुबलाल ध्रुव ने जेब से माचिस निकालने की कोशिश की तो जिला पंचायत सीईओ ने बड़ी मुश्किल से बीजेपी नेता को रोका.

कांग्रेस ने कहा बीजेपी की ओछी राजनीति 
सामान्य सभा में हुई हंगामे की खबर लगते ही मौके पर पुलिस के जवान पहुंचे और खुबलाल ध्रुव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस ने बीजेपी नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि बीजेपी नेता को कोई गंभीर चोट नहीं है. वहीं दूसरी तरफ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष ने खूबलाल ध्रुव के बवाल पर इसे बीजेपी की ओछी राजनीति बताया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी इस तरह के हरकत कर सदन को डराने का काम कर रही है. सदन पवित्र जगह है. इतिहास में पहली ऐसा हुआ है. 

बीजेपी नेता खुबलाल ध्रुव पर कार्यवाही की तैयारी 
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष निशु चंद्राकार ने ये भी कहा कि जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव के द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान मिट्टी तेल सदन के अंदर लाया गया. पूरी तरह से गलत है और सदन के खिलाफ है. सभा में आप अपनी बातों को रख सकते हैं. अपनी अधिकारों की बात कर सकते हैं. 15वें वित्त की राशि के लिए किसी व्यक्ति को तय नहीं किया जाता की इतना लाख रुपए दिया जाएगा, न ही क्षेत्र के हिसाब से तय होता है. कार्ययोजना के हिसाब से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति और सभी सदस्यों के सहमति से कार्ययोजना को अनुमोदित करते हैं. लेकिन आज बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कहा गया है कि सदन के अंदर इस तरह को हरकत के लिए जो भी कार्यवाही होगी हम करेंगे.

बीजेपी का आरोप कांग्रेस को 33 लाख और बीजेपी को 10 लाख
उधर हंगामे के बाद बीजेपी नेता के आत्मदाह करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बीजेपी कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साध रही है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ने भी वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि भूपेश सरकार के लूट तंत्र से पीड़ित जिला पंचायत धमतरी के सदस्य खुबलाल ध्रुव ने जिला बैठक सभा मे आत्मदाह करने की कोशिश की है. केंद्र सरकार की 15वीं वित्त की राशि के आवंटन में लुटेरी कांग्रेस पंचायत के कांग्रेस सदस्यों को 33 लाख व बीजेपी सदस्यों को 10 लाख आवंटित कर रही है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Politics: सरगुजा की 9 रिजर्व विधानसभा सीट पर कांग्रेस-बीजेपी का दांव शुरू, जानें- समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget