एक्सप्लोरर

CGPSC Result पर खड़े हुए सवाल, CM बघेल बोले- 'BJP के पास तथ्य हैं तो दें, जांच कराएंगे'

CGPSC Result 2023: 11 मई को जारी पीएससी रिजल्ट पर बीजेपी नेता ने सीजी पीएससी के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर सिंडिकेट बनाकर घोटाला करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.

Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पीएससी रिजल्ट (CG PSC Result) पर बीजेपी (BJP) लगातार सवाल खड़े कर रही है. बीजेपी ने पीएससी की सीट पर बोली लगाने का आरोप लगाया है. इस मामले में अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम ने कहा है कि चयनित बच्चे राजनीतिक परिवार और ब्यूरोक्रेट्स के परिवार के है तो कोई अपराध नहीं है. बीजेपी के सबूत है तो दें हम जांच कराएंगे. 

राजनीतिक और ब्यूरोक्रेट्स के परिवार का होना अपराध नहीं- सीएम बघेल

दरअसल बुधवार को रायपुर हेलीपेड में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान जब सीएम भूपेश बघेल से पीएससी के चयनित छात्रों पर उठाए जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि सोशल मीडिया में जो बातें कही जा रही है, बेहद दुर्भाग्यजनक है. चयनित बच्चे राजनीतिक परिवार के हैं या ब्यूरोक्रेट के हैं ये तो कोई अपराध नहीं है. परिवार से संबंधित होना क्या अयोग्यता का परिचायक है. यादि बीजेपी के पास कोई तथ्य है तो सामने लाए. जांच कराए जाएंगे. चयन में कोई गड़बड़ी है जरूर उसकी जांच कराएंगे. लेकिन एसा करके प्रदेश का माहौल खराब नहीं करना चाहिए.

बीजेपी के सवाल पर सीए बघेल ने दिया ये जवाब

इसके आगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी के शासन में देश में हो चाहे राज्य में बहुत सारे छात्रों का चयन राजनीति परिवारों से ब्यूरोक्रेट से हुए हैं. मेरे पास बीजेपी शासन काल के केंद्र और राज्य दोनों में चयन हुए बच्चों के नाम हैं. मैं उजागर करूंगा तो उनका मन खराब होगा. दूसरी बात बीजेपी उसके नेताओं के बच्चों को विधानसभा और लोकसभा में टिकट दिया जाता है. तब बोलते हैं योग्यता के आधार पर दिया गया है. अब किसी अधिकारी, नेता के परिवार से चयन हो रहा है तो उसपर उंगली उठाई जा रही है. बीजेपी का ये दोहरा चरित्र है. इसे मैं उचित नहीं मानता.

बीजेपी ने की पीएससी के अधिकारियों के नार्को टेस्ट की मांग 

आपको बता दें कि बीजेपी पीएससी के रिजल्ट में गड़बड़ी के नाम पर कांग्रेस की सरकार को जमकर घेर रही है. बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने पीएससी के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता ने कहा कि पीएससी के अध्यक्ष के अपने बेटे, भतीजे और भांजी के सरनेम को छुपाकर सिलेक्ट किया है. इसलिए हम लोगों ने राजभवन में शिकायत की है और रिजल्ट को रद्द करने की मांग की गई है. जांच के लिए उत्तर पुस्तिका सार्वजनिक करने की मांग के साथ पीएससी के अधिकारियों के नार्को टेस्ट की भी मांग की गई है.

11 मई को जारी हुआ है पीएससी का रिजल्ट

गौरतलब है कि 11 मई को पीएससी ने रिजल्ट जारी किया है. इसमें रायपुर की प्रज्ञा नायक ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. लेकिन पीएससी के रिजल्ट पर बीजेपी ने कांग्रेस के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों के रिश्तेदारों को चयन करने का आरोप लगाया गया है. बीजेपी के नेता गौरी शंकर श्रीवास ने दावा करते हुए कुछ लोगों के नाम भी जारी किया है. उन्होंने सीजी पीएससी के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर सिंडिकेट बनाकर घोटाला करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: Surguja: तमोर पिंगला अभ्यारण्य में छोड़े गए 40 से अधिक जानवर, चीतलों की संख्या में इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget