एक्सप्लोरर

जन्मदिन पर 200 गायों को फलों-सब्जियों की दी दावत, छत्तीसगढ़ के इस शख्स ने गायों के साथ मनाया बर्ड डे

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक गौ सेवक ने अपना जन्मदिन गायों को दावत देकर मनाया. 2000 किलो फल-सब्जियों को रंगोली की तरह सजाया गया और गायों को खिलाया गया.

 Chhattisgarh Latest News: अक्सर लोग अपना जन्मदिन यादगार रखने के लिए अलग-अलग तरह की पार्टी देते हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक गौ सेवक ने अपना जन्मदिन बहुत ही अनोखे अंदाज में मनाया. गौ सेवक ने जन्मदिन पर गायों को दावत दी.

खैरागढ़ के मनोहर गौशाला में 2000 किलो फल-सब्जियों को रंगोली की तरह सजाया गया. जिसमें 9 घंटे का समय लगा. इसके बाद गायों को फल और सब्जियों सलाद की अनोखी दावत दी गई. जन्मदिन मनाने का ये अनोखा अंदाज का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

खैरागढ़ के गौ सेवक चमन डाकलिया का बीते 23 अक्तूबर को जन्मदिन था. चमन ने अपने जन्मदिन पर गौ सेवा करने का मैसेज दिया. वह गायों के लिए पिकअप-ट्रक में फल और सब्जी लादकर लाया. फिर इन फलों,सब्जियों को रंगोली की तरह सजाया गया. लगभग 200 गायों ने इसे खाया. इस जन्मदिवस के अवसर पर चमन की पूरे परिवार ने मनोहर गौशाला में अपनी सेवा दी और गायों की सेवा की.

गौ सेवक चमन ने बताया कि मैं हमेशा गौशाला में अपनी सेवा देता हूं और सभी से निवेदन है कि आप सभी लोग जहां भी रहे गौ माता की सेवा करें. यह गौ सेवक पिछले 9 सालों से लगातार गायों की सेवा कर रहा है और अपना जन्मदिन अलग-अलग तरीके से गायों के साथ ही मनाता है. शुरुआत में इसने 100 रोटियां बनाकर गायों को खिलाई थी इसके बाद कभी गुड़ की रोटी तो कभी ड्राई फ्रूट की दावत गायों को दे चुका है.

मनोहर गौशाला की शुरुआत करने वाले पदम डकालिया अपने चाचा से इंस्पायर होकर इसने की शुरुआत की. खैरागढ़ की मनोहर गौशाला के संचालक पदम डाकलिया पिछले कई सालों से गौशाला चला रहे हैं साथ ही गोबर और गौ मूत्र की मेडिसिन वैल्यू पर रिसर्च भी तैयार कर रहे हैं. इनका पूरा परिवार गौ सेवा में लगा हुआ है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget