एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बिसालिक राम की एक सीटी पर उड़ते चले आते हैं सैकड़ों पक्षी, रोचक है मनुष्य से दोस्ती की ये कहानी

Chhattisgarh: बालोद जले में बसे देवरी गांव के बिसालिक राम बताते हैं कि उन्होंने 35 सालों में पांच जगहों से अपना होटल बदला, लेकिन पक्षियों की संख्या में कमी नहीं हुई.

Balod News: आपने जानवरों और जीव-जंतुओं से प्रेम के कई किस्से आपने देखे और सुने होंगे. लोग जीवों की सुरक्षा के लिए तरह-तरह की कोशिश करते हैं. कुछ इसी तरह का काम करने वाले शख्श छत्तीसगढ़ के बालोद जले के अंतिम छोर में बसे देवरी गांव के बिसालिक राम हैं. वो अपने काम की वजह से पक्षी प्रेमी के नाम रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं.

इस दृश्य ने झकझोर कर रख दिया था बिसालिक राम को
बिसालिक राम वैसे तो पेशे से एक छोटी सी झोपड़ी में होटल संचालित करते हैं. वो होटल संचालन का काम पिछले 35 सालों से करते आ रहे हैं. लगभग 32 साल पहले वर्ष 1991 में कौआ एक चिड़िया को मारकर खा रहा था. उस दृश्य ने बिसालिक को झकझोर कर रख दिया. उसी दिन से उन्होंने फैसला लिया कि भूख के कारण वो एक पक्षी दूसरे पक्षी की जान नहीं लेने देंगे. उन्होंने उस दिन से ही हर रोज पक्षियों को दाना देने की शुरुआत की.

सिटी मारते ही पहुंच जाते हैं सैकड़ों पक्षी
वो रोज सुबह 4 बजे उठकर अपनी पत्नी के साथ अपने होटल पहुंचते हैं. यहां पहले पक्षियों के लिए खस्ता तैयार करते हैं. और जैसे ही सूरज उगने का समय होता है तो खस्ता को टुकड़ों में तोड़ कर सड़क पर बिछा देते हैं. और सीटी बजाते ही सैकड़ों पक्षी खस्ता खाने के लिए वहां पहुंच जाते हैं.

बिसालिक राम की सिटी का इंतजार करते हैं पक्षी
बिसालिक बताते हैं कि उन्होंने 35 सालों में पांच जगहों से अपना होटल बदला. लेकिन खस्ता खाने वाले पक्षियों की संख्या में कमी नहीं हुई. उनकी सीटी की आवाज इतनी तेज है कि आसपास के सैकड़ों पक्षी उनके सीटी की आवाज सुनकर दौड़े चले आते हैं. हर रोज पक्षी उनके सिटी का इंतजार करते रहते हैं. वो जैसे ही सीटी बजाते हैं, तो पक्षियों को जानकारी हो जाती है और वहां खस्ता खाने आ जाते हैं. 

बिसालिक का मानना हैं कि अगर सभी पक्षियों का पेट भरा हो तो वो एक दूसरे को नहीं मारेंगे.  उनके आंगन में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में चील, कौआ, गौरय्या, सलहाई जैसे विभिन्न पक्षी आकर अपना दाना चुकते हैं. इतना ही नहीं अगर कोई गरीब असहाय व्यक्ति भी उनके होटल में पहुंच जाता है, तो बिलकिस राम उसे मुफ्त में नाश्ता भी कराते हैं.

Surguja Weather Update: छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, अंबिकापुर में 4 दिन बाद दिखा सूरज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget